Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LPG Price 1st Jan 2023 LPG cylinder rate hiked by rs 25 Shock on the first day of the new year

LPG Price: नए साल के पहले ही दिन झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

LPG Price 1st Jan 2023: नए साल (New Year 2023) के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को LPG उपाभोक्ताओं को झटका लगा है। आज घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के रेट अपडेट हो गए हैं।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 Jan 2023 05:15 AM
हमें फॉलो करें

LPG Price 1st Jan 2023: नए साल (New Year 2023) के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को LPG उपाभोक्ताओं को झटका लगा है। आज घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के रेट अपडेट हो गए हैं। नए साल में एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना तक महंगा हो गया है। बता दें पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ।

आज यानी 1 जनवरी 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में यह LPG सिलेंडर 1769 रुपये तो कोलकाता में 1870 रुपये में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत होगी 1721 तो चेन्नई में 1917 रुपये। 

 

बता दें  6 जुलाई 2022 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किया गया था। वह भी उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए। पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 153.5 रुपये महंगा हुआ। 

 इन शहरों में आज इस रेट पर मिल रहे घरेलू एलपीजी सिलेंडर

लेह    1249
आईजोल    1210
श्रीनगर    1169
पटना    1151
कन्या कुमारी    1137
अंडमान    1129
रांची    1110.5
शिमला    1097.5
डिब्रूगढ़    1095
लखनऊ    1090.5
उदयपुर    1084.5
इंदौर    1081
कोलकाता    1079
देहरादून    1072
चेन्नई    1068.5
आगरा    1065.5
चंडीगढ़    1062.5
विशाखापट्टनम    1061
अहमदाबाद    1060
भोपाल    1058.5
जयपुर    1056.5
बेंगलुरू    1055.5
दिल्ली    1053
मुंबई    1052.5

स्रोत: IOC 

 

साल 2022 में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव

6 अक्टूबर 2021    899.50 15 रुपये बढ़ा
 22 मार्च 2022    949.50    50 रुपये बढ़ा
7 मई 2022    999.50     50 रुपये बढ़ा
19 मई 2022    1003    3.50 रुपये बढ़ा
6 जुलाई 2022    1053    50 रुपये बढ़ा

 साल 2022 में कितनी बार बदले 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम (दिल्ली में रेट)

1 नवंबर 2022    1744    115.50 रुपये सस्ता
1 अक्टूबर 2022    1859.50   25.50 रुपये सस्ता
1 सितंबर 2022    1885.00    91.50 रुपये सस्ता
1 अगस्त 2022    1976.50    36 रुपये सस्ता
6 जुलाई 2022    2012.50    8.50 रुपये सस्ता
1 जुलाई 2022    2021.00    207 रुपये सस्ता
1 जून 2022    2219.00    135 रुपये सस्ता
19 मई 2022    2354.00    8 रुपये महंगा
7 मई 2022    2346.00    8.50 रुपये सस्ता
1 मई 2022    2355.50    102.50 रुपये महंगा
1 अप्रैल 2022    2253.00    250 रुपये महंगा
22 मार्च 2022    2003.50 9.50 रुपये सस्ता
1 मार्च 2022    2012.00 105 रुपये महंगा
1 फरवरी 2022    1907.00    91.50 रुपये सस्ता
1 जनवरी 2022    1998.50    102.50 रुपये सस्ता
1 दिसंबर 2021    2101.00 100.50 रुपये महंगा
1 नवंबर 2021    2000.50        266.50 रुपये महंगा
6 अक्टूबर 2021    1734.00    करीब 2 रुपये सस्ता
स्रोत: आईओसी 

घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा

साल 2022 में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा हुआ। वहीं, ठीक इसके उलटा 19 किलो वाला सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हो गया। इस दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा। नीले रंग वाला एलपीजी सिलेंडर के भाव एक नवंबर 2022 को बदला था और दिल्ली में यह 1860 रुपये से 1744 रुपये पर आ गया। अब इस साल पहली बार 25 रुपये बढकर 1769 रुपये पर पहुंचा है।

 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें