ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessLPG Price 1 December LPG cylinder became cheaper or costlier check new rate lpg gas price update

LPG Price 1 Dec: एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का रेट

LPG Price 1 Dec 2022: इंडियन ऑयल जैसी सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी 1 दिसंबर 2022 को एलपीजी सिलेंडर  (LPG Price) के रेट अपडेट कर दी हैं। घरेलू सिलेंडर के रेट दिल्ली में आज 1053 रुपये है।

LPG Price 1 Dec: एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का रेट
Drigraj Madheshiaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 01 Dec 2022 11:05 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

LPG Price 1 Dec 2022: इंडियन ऑयल, एचपी जैसी सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी 1 दिसंबर 2022 को एलपीजी सिलेंडर  (LPG Price) के रेट अपडेट कर दी हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर  दिल्ली में आज 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये में मिल रहा है। यानी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसी तरह कामर्शियल एलपीजी के सिलेंडर पिछले महीने दिल्ली में 115.50 रुपये सस्ता हुआ था। लगातार छह बार से कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो रहा था, लेकिन इस बार 19 किलो वाले इस नीले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज यह 1744.00 रुपये, कोलकाता में 1845.50 रुपये, मुंबई में 1696.00 रुपये और चेन्नई में 1891.50 प्रति सिलेंडर बिक रहा है।

एक साल में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव

6 अक्टूबर 2021    899.50 15 रुपये बढ़ा
 22 मार्च 2022    949.50    50 रुपये बढ़ा
7 मई 2022    999.50     50 रुपये बढ़ा
19 मई 2022    1003    3.50 रुपये बढ़ा
6 जुलाई 2022    1053    50 रुपये बढ़ा


एक साल में कितनी बार बदले 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम (दिल्ली में रेट)

1 दिसंबर 2022  1744  कोई बदलाव नहीं

1 नवंबर 2022    1744    115.50 रुपये सस्ता
1 अक्टूबर 2022    1859.50   25.50 रुपये सस्ता
1 सितंबर 2022    1885.00    91.50 रुपये सस्ता
1 अगस्त 2022    1976.50    36 रुपये सस्ता
6 जुलाई 2022    2012.50    8.50 रुपये सस्ता
1 जुलाई 2022    2021.00    207 रुपये सस्ता
1 जून 2022    2219.00    135 रुपये सस्ता
19 मई 2022    2354.00    8 रुपये महंगा
7 मई 2022    2346.00    8.50 रुपये सस्ता
1 मई 2022    2355.50    102.50 रुपये महंगा
1 अप्रैल 2022    2253.00    250 रुपये महंगा
22 मार्च 2022    2003.50 9.50 रुपये सस्ता
1 मार्च 2022    2012.00 105 रुपये महंगा
1 फरवरी 2022    1907.00    91.50 रुपये सस्ता
1 जनवरी 2022    1998.50    102.50 रुपये सस्ता
1 दिसंबर 2021    2101.00 100.50 रुपये महंगा

स्रोत: आईओसी 

इस साल 5 बार महंगा हुआ 14 किलो वाला सिलेंडर

इस एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price 14 Kg ) के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ। इसके विपरीत 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 16 बार बदलाव हुए। इसमें 11 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 5 बार महंगा। 

एक साल में कॉमर्शियल सिलेंडर 357 रुपये सस्ता

इस साल 6 जुलाई को  उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव किया गया था।  इस एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में जहां 153.5 रुपये महंगा हुआ, वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर  357 रुपये सस्ता हुआ।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें