इस साल अब तक एलपीजी 140 रुपये हुआ महंगा, 5 बार बढ़े दाम
तीन महीने शंत रहने के बाद घरेलू एलपीजी के दाम इस महीने 25.50 रुपये बढ़ गए। अप्रैल से जून तक दिल्ली में 809 रुपये पर बिना सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर टिका रहा, लेकिन 1 जुलाई से यह अब 834.50 रुपये...
तीन महीने शंत रहने के बाद घरेलू एलपीजी के दाम इस महीने 25.50 रुपये बढ़ गए। अप्रैल से जून तक दिल्ली में 809 रुपये पर बिना सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर टिका रहा, लेकिन 1 जुलाई से यह अब 834.50 रुपये में मिलेगा। अगर इस साल की बात करें तो जनवरी से अब तक 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 140.50 रुपये महंगा हो चुका है। एक जनवरी को इसका दिल्ली में रेट 694 रुपये था।
यह भी पढ़ें: LPG की बढ़ी कीमतों के बाद दिल्ली से पटना और लुधियाना से लखनऊ तक इस रेट पर मिल रहा है सिलेंडर
इस साल एलपीजी के रेट फरवरी में ही तीन बार बढ़ा दिए गए। पहले 4 फरवरी को 25 रुपये और फिर 14 फरवरी को 50 रुपये और बाद में। 25 फरवरी को तीसरी बढ़ोतरी के रूप में 25 रुपये। इसके बाद फिर 1 मार्च को 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव के समय 1 अप्रैल को प्रति सिलेंडर 10 रुपये की कटौती की गई। अब जुलाई में फिर से 25 रुपये की वृद्धि की गई है।
इस साल फरवरी में 3 बार बढ़े गैस के दाम
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
जुलाई 1, 2021 | 834.5 | 861 | 834.5 | 850 |
जून 1, 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
मई 1, 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
अप्रैल 1, 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
मार्च 1 , 2021 | 819 | 845.5 | 819 | 835 |
फरवरी 25 , 2021 | 794 | 820.5 | 794 | 810 |
फरवरी 15 , 2021 | 769 | 795.5 | 769 | 785 |
फरवरी 4 , 2021 | 719 | 745.5 | 719 | 735 |
जनवरी 1 , 2021 | 694 | 720.5 | 694 | 710 |
स्रोत: IOC
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।