इस होली पर LPG सिलेंडर केवल 634 रुपये में घर लाएं

Mar 15, 2022 05:16 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Composite LPG Cylinders: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में बीजेपी सरकार की वापसी और पंजाब में कांग्रेस की विदाई हो चुकी है। चुनाव नतीजों के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के महंगे होने की आशंकाओं के...

इस होली पर LPG सिलेंडर केवल 634 रुपये में घर लाएं

Composite LPG Cylinders: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में बीजेपी सरकार की वापसी और पंजाब में कांग्रेस की विदाई हो चुकी है। चुनाव नतीजों के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के महंगे होने की आशंकाओं के बीच आप 633.50 रुपये में भी एलपीजी सिलेंडर घर ला सकते हैं। क्योंकि एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में अभी 900 रुपये में मिल रहा है। आने वाले दिनों में 1000 का भी हो सकता है। वहीं, बीजेपी के संकल्पपत्र के मुताबिक उज्ज्वला कनेक्शन पर हर साल दो मुफ्त गैस सिलेंडर होली और दिवाली पर दिए जाएंगे। अब देखना यह है कि इस होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे या नहीं?

भाजपा की पांच बड़ी घोषणाएं
1-किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली

2-हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार
3-आवारा पशुओं की समस्या से निजात

4-उज्ज्वला कनेक्शन पर साल दो मुफ्त गैस सिलेंडर
5-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी

दरअसल, हम जिस गैस सिलेंडर की बात कर रहे हैं वह कंपोजिट गैस सिलेंडर है, जिसमें 10 किलोग्राम गैस आती है। यह सिलेंडर आम सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का और पारदर्शी होता है। इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी लेकर जाया जा सकता है। कम गैस की खपत वाले घरों के लिए ये सिलेंडर बेहद उपयोगी है। 

किस शहर में कितना है रेट

दिल्ली में कंपोजिट सिलेंडर 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। मुंबई में 10 किलो गैस वाले कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 634 रुपये है। कोलकाता में 652 रुपये और चेन्नई में 645 रुपये है। जयपुर में इस सिलेंडर के लिए 637 रुपये देने होंगे। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 660 रुपये और पटना में करीब 697 रुपये है। 

क्या है खासियत

कंपोजिट सिलेंडर बेहद हल्का है, लेकिन इसके साथ ही ये काफी मजबूत भी है। इसे थ्री लेयर के साथ बनाया गया है। कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,