Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LPG cylinder pricr only Rs 634 did you book today for diwali - Business News India

इस घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल 633.50 रुपये, क्या आपने किया बुक?

 LPG Latest Price: अगर आप दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद में रहते हैं तो  दिवाली,...

इस घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल 633.50 रुपये, क्या आपने किया बुक?
Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Thu, 4 Nov 2021 06:33 PM
हमें फॉलो करें

 LPG Latest Price: अगर आप दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद में रहते हैं तो  दिवाली, छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों से पहले आपके घर घरेलू एलपीजी सिलेंडर कम से कम 633.50 रुपये में डिलीवर होगा।

बता दें आज यानी 1 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में 265 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज न तो घरेलू एलपीजी गैस सस्ती हुई है और न ही महंगी, फिर भी आपको 633.50 रुपये का जो सिलेंडर मिलेगा, उसमें केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। यानी गैस की कीमत वही रहेगी।

दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है, लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर केवल 502 रुपये में रिफिल होगा। 

दिल्ली में विभिन्न प्रकार के एलपीजी सिलेंडरों के ताजा रेट

सिलेंडर का नाम दाम (रुपये में.)
5 Kg COMPOSITE LPG Cylinder FTL Tertiary Sale - Refill 567
47.5 Kg LPG Cylinder LOT - Filled 4997
5 KG REFILL FTL - ND FILLED CYL 556
19 Kg LPG Cylinder LOT - Filled 2000.5
5 Kg COMPOSITE LPG Cylinder FTL Tertiary Sale - Filled 3104
19 Kg LPG Nanocut Cylinder - Filled 2241
5 KG REFILL FTL (POS) ND FILLED CYL 567
5 KG FTL (POS) ND CYLINDER 1511
5 KG FTL - ND CYLINDER 1500
47.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled 5053
19 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT - Filled 2023
47.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT - Filled 5053
47.5 Kg LPG Cylinder - Filled 4997
5 Kg LPG Cylinder Non Domestic - Filled 556
19 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled 2023
19 Kg LPG Cylinder - Filled 2000.5
14.2 Kg LPG Cylinder - Filled Without Subsidy 899.5
5 Kg LPG Cylinder - Filled Without Subsidy 331
5 Kg LPG Cylinder - Filled 331
14.2 Kg LPG Cylinder - Filled 899.5
10 KG COMPOSITE LPG CYL- Filled 633.5
5 KG COMPOSITE LPG CYL- Filled 331
425 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled 45254
425 Kg LPG Cylinder - Filled 44752.5

स्रोत: IOC

कंपोजिट सिलेंडर की क्या है खासियत

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी। 

14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट

शहर 1 नवंबर 2021 का रेट रुपये प्रति सिलेंडर (राउंड फिगर में)
दिल्ली 900
मुंबई 900
कोलकाता 926
चेन्नई 916
लखनऊ 938
जयपुर 904
पटना 998
इंदौर 928
अहमदाबाद 907
पुणे 909
गोरखपुर 962
भोपाल 906
आगरा 913
रांची 957

स्रोत: आईओसी 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें