ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिसंबर महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिसंबर के लिए गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत दिल्ली में 644 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम), कोलकाता में 670.50 रुपये, मुंबई में 644 रुपये और चेन्नई में 660 रुपये हो गई है। बता दें अगस्त-सितंबर लगातार तीसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन अक्टूबर और नवंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था। दिसंबर महीने में आईओसी ने बिना सब्सिडी वाले गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये कर दिया है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी 56 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
According to the Indian Oil Corporation, the price of non-subsidised LPG for December is Rs 644 per cylinder (14.2 kilograms) in Delhi, Rs 670.50 in Kolkata, Rs 644 in Mumbai and Rs 660 in Chennai pic.twitter.com/CdVmOVSqSn
— ANI (@ANI) December 3, 2020
अब इन शहरों में इस रेट पर मिलेगा इंडेन का घरेलू सिलेंडर
शहर |
गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत रुपये में |
लखनऊ | 682 |
दिल्ली | 644 |
पटना | 734 |
जयपुर | 648 |
इंदौर | 672 |
पुणे | 647 |
आगरा | 657 |
अहमदाबाद | 651 |
मुंबई | 644 |
स्रोत: IOC
यह भी पढ़ें: हर LPG ग्राहक का होता है दुर्घटना बीमा, 30 लाख तक का मिलता है कवर, यह है क्लेम करने का तरीका
महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर
- देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,241 रुपये से बढ़कर 1,296 रुपये हो गई है। 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 55 रुपये तक महंगा हो गया है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है।
- कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,296 रुपये से बढ़कर 1,351.50 रुपये पर आ गई है। यहां कीमतों में 55 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां घरेलू गैस की कीमत 620.50 रुपये है।
- मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,189.50 रुपये से बढ़कर 1,244 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। यहां कीमतों में 55 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ। 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है।
- चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,354.50 रुपये से बढ़कर 1,410.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यहां कीमतों में 56 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 610 रुपये है।