Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LPG cylinder becomes expensive again prices rise for the third time in February

LPG सिलिंडर फिर हुआ महंगा, फरवरी में तीसरी बार बढ़े दाम, 21 दिन में 100 रुपये की बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आज आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2...

LPG सिलिंडर फिर हुआ महंगा, फरवरी में तीसरी बार बढ़े दाम, 21 दिन में 100 रुपये की बढ़ोतरी
Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 25 Feb 2021 05:40 PM
हमें फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आज आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। यह दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। इस महीने गैस सिलिंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

दिल्ली में LPG सिलिंडर का नया रेट

S.No Product Name Amount(in Rs.)
1 47.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT - Filled 3793.5
2 47.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled 3793.5
3 47.5 Kg LPG Cylinder LOT - Filled 3793.5
4 5 KG REFILL FTL - ND FILLED CYL 425.5
5 19 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT - Filled 1519
6 19 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled 1519
7 19 Kg LPG Cylinder LOT - Filled 1519
8 5 KG REFILL FTL (POS) ND FILLED CYL 445.5
9 5 KG FTL (POS) ND CYLINDER 1389.5
10 5 KG FTL - ND CYLINDER 1369.5
11 19 Kg LPG Nanocut Cylinder - Filled 1781
12 47.5 Kg LPG Cylinder - Filled 3793.5
13 5 Kg LPG Cylinder Non Domestic - Filled 425.5
14 19 Kg LPG Cylinder - Filled 1519
15 14.2 Kg LPG Cylinder - Filled Without Subsidy 794
16 5 Kg LPG Cylinder - Filled Without Subsidy 293
17 14.2 Kg LPG Cylinder - Filled 794
18 5 Kg LPG Cylinder - Filled 293
19 425 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled 33980
20 425 Kg LPG Cylinder - Empty 0
21 425 Kg LPG Cylinder - Filled 33980

स्रोत: IOC

3 महीने में 200 रुपये तक हुआ महंगा 

एक दिसंबर को गैस सिलिंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। इसके बाद 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए और सिलिंडर 694 रुपये हो गया।  4 फरवरी को की गई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई। 

प्रमुख शहरों में बिना सब्सिडी वाले 14.2 Kg LPG सिलिंडर की नई कीमत

  • दिल्ली     794
  • मुंबई    794
  • कोलकाता 822
  • लखनऊ 832
  • आगरा 807
  • जयपुर  805
  • पटना  884
  • इंदौर  822
  • पुणे  798
  • अहमदाबाद  801

 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें