PSU स्टॉक पहली बार ₹1000 के पार, निवेशकों ने ली चैन की सांस, इंतजार खत्म

Feb 05, 2024 01:27 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव मिंट, नई दिल्ली
share

PSU Stocks: सरकारी बीमा कंपनी LIC के शेयर पहली बार 1000 रुपये का क्रॉस करने में सफल रहे। सोमवार को कंपनी के शेयर 8.8 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 1027.95 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे।

PSU स्टॉक पहली बार ₹1000 के पार, निवेशकों ने ली चैन की सांस, इंतजार खत्म

LIC Share price: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर पहली बार 1000 रुपये का क्रॉस करने में सफल रहे। सोमवार को कंपनी के शेयर 8.8 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 1027.95 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। यह शेयर बाजार में कंपनी का रिकॉर्ड हाई है। हालांकि, 1 बजे के करीब कंपनी के शेयर एक बार फिर से 1000 रुपये के नीचे आ गए थे। 

नवंबर से ही LIC के शेयरों में तेजी 

लिस्टिंग के बाद एलआईसी के शेयर रेंग रहे थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों के दौरान कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। नवंबर में यह सरकारी स्टॉक 12.83 प्रतिशत की तेजी, दिसंबर में 22.52 प्रतिशत की तेजी और जनवरी में 14 प्रतिशत की तेजी हासिल कर चुका है। 

23 जनवरी को पहली बार कंपनी के शेयरों का भाव प्राइमरी मार्केट में 949 रुपये को क्रॉस करने में सफल रहा है। यह आईपीओ के वक्त कंपनी इश्यू प्राइस था। जिन निवेशकों ने आईपीओ पर दांव लगाकर होल्ड किया होगा उन्हें अब जाकर मुनाफा मिला है। उनका लम्बा इंतजार समाप्त हुआ। 

6वीं सबसे बड़ी कंपनी एलआईसी 

कंपनी के शेयरों में तेजी की वजह से एलआईसी का मार्केट कैप 6.50 लाख करोड़ रुपये को क्रॉस कर गया है। कंपनी देश की 6वीं सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है। वहीं, पीएसयू कंपनियों में ये पहले नंबर पर है। बता दें, पिछले साल दिसंबर में सरकार ने कम से कम 25 प्रतिशत पब्लिक शेयर होल्डिंग को मंजूरी दे दी है। यानी 2027 तक कंपनी में 25 प्रतिशत हिस्सा पब्लिक को होगा। मौजूदा समय में एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी 96.5 प्रतिशत की है। रिटेल निवेशकों के पास 2.4 प्रतिशत हिस्सा है। 

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,