जियो प्लैटफॉर्म्स में अब केकेआर करेगा 11367 करोड़ रुपए निवेश, एक महीने में 5वां बड़ा निवेश

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और जियो प्लैटफॉर्म्स को एक और बड़ा निवेश मिला है
  • ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म केकेआर ने 11,367 करोड़ रुपए निवेश का फैसला किया है
  • शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से इसकी..
जियो प्लैटफॉर्म्स में अब केकेआर करेगा 11367 करोड़ रुपए निवेश, एक महीने में 5वां बड़ा निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और जियो प्लैटफॉर्म्स को एक और बड़ा निवेश मिला है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म केकेआर ने 11,367 करोड़ रुपए निवेश का फैसला किया है। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से इसकी घोषणा की गई। 

यह केकेआर का एशिया में सबसे बड़ा निवेश है। केकेआर की जियो प्लैटफॉर्म्स में 2.32 पर्सेंट हिस्सेदारी होगी। इससे पहले हाल ही में फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा, जनरल अटलांटिक ने निवेश किया है। इन 5 कंपनियों ने संयुक्त रूप से अब तक कुल 78,562 करोड़ रुपए का निवेश किया है। 

रिलायंस जियो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की फुली ओन्ड सब्सिडियरी है।  यह नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नॉलजी प्लैटफॉर्म है जिसका फोकस भारत में कम कीमत पर उच्च गुणवत्तापूर्ण डिजिटल सर्विस देने पर है। इसके 38.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। 

केकेआर एक वैश्विक कंपनी है जिसका टेक्नॉलजी सेक्टर में अच्छा निवेश है। कंपनी ने बीएमसी सॉफ्टवेयर, बाइट डान्स और गोजेक में भी निवेश किया है। कंपनी टेक कंपनियों में 30 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है। कंपनी भारत में 2006 से निवेश कर रही है। 

देखें जियो प्लेटफार्म में किस कंपनी ने कितनी खरीदी हिस्सेदारी

कंपनी डील की घोषणा निवेश करोड़ रुपये में

जियो में हिस्सेदारी (%)

फेसबुक 22 अपैल 43574 9.99
सिल्वर लेक 4 मई 5655.75 1.15
विस्ता पार्टनर 8 मई 11367 2.32
जनरल अटलांटिक 17 मई 6598.38 1.34
केकेआर 22 मई 11367 2.32
    कुल निवेश 78562.13 17.12

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, मुकेश अंबानी ने कहा कि ''दुनिया के सबसे सम्मानित वित्तीय निवेशकों में से एक KKR का एक महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में स्वागत करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। KKR भारतीय डिजिटल इको सिस्टम में बदलाव की हमारी यात्रा का हमसफर बनेगा। यह सभी भारतीयों के लिए लाभप्रद होगा। KKR, भारत में एक प्रमुख डिजिटल सोसाइटी के निर्माण के हमारे महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साझा करता है। एक महत्वपूर्ण भागीदार होने का KKR का  ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है। हम जियो को आगे बढ़ाने के लिए KKR के वैश्विक प्लेटफॉर्म, इंडस्ट्री की जानकारीयां  और परिचालन विशेषज्ञता का लाभ उठाने की उम्मीद करते हैं।''

केकेआर के सह-संस्थापक और को-सीईओ हेनरी क्राविस ने कहा, "कुछ कंपनियों के पास ही देश के डिजिटल इको सिस्टम को बदलने की ऐसी क्षमता होती है जैसा की जियो प्लैटफॉर्म्स भारत में और संभवतः दुनिया भर में कर रहा है। जियो प्लैटफॉर्म्स एक सच्चा स्वदेशी प्लेटफॉर्म है जो भारत में डिजिटल क्रांति कर रहा है और इसके पास देश को प्रौद्योगिकी समाधान और सेवाएं देने की बेजोड़ क्षमता है। हम जियो प्लैटफॉर्म्स की प्रभावशाली गति, विश्व स्तरीय इनोवेशन और मजबूत नेतृत्व टीम के कारण निवेश कर रहे हैं। इस निवेश को हम भारत और एशिया प्रशांत में अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों के समर्थन के लिए केकआर की प्रतिबद्धता के रूप में देखते हैं।"

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।