दुबई, अमेरिका, मॉरीशस समेत दुनियाभर में बिकेंगे खादी के मास्क , पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग रंगों में उपलब्ध

एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने कहा है कि वह वाणिज्य मंत्रालय द्वारा चिकित्सा व सर्जरी से इतर इस्तेमाल के मास्क के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने के बाद सूती और सिल्क के मास्क के निर्यात की..
दुबई, अमेरिका, मॉरीशस समेत दुनियाभर में बिकेंगे खादी के मास्क , पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग रंगों में उपलब्ध

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने कहा है कि वह वाणिज्य मंत्रालय द्वारा चिकित्सा व सर्जरी से इतर इस्तेमाल के मास्क के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने के बाद सूती और सिल्क के मास्क के निर्यात की संभावनाएं तलाशेगा।  एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि केवीआईसी ने दुबई, अमेरिका, मॉरीशस और कई यूरोपीय एवं मध्य पूर्वी देशों के अलावा और कई जगहों पर खादी के फेस मास्क की आपूर्ति करने की योजना बनाई है। आयोग की योजना इन देशों में दूतावासों के माध्यम से खादी के मास्क बेचने की है। 

पुरुषों के लिए दो रंगों में और महिलाओं के लिए कई रंगों में उपलब्ध

बयान में कहा गया कि आयोग की योजना इन देशों में दूतावासों के माध्यम से खादी के मास्क बेचने की है।  कोरोना वायरस महामारी के दौरान फेस मास्क की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए, केवीआईसी ने दो-स्तर और तीन स्तर के सूती व सिल्क फेस मास्क विकसित किये हैं। ये मास्क पुरुषों के लिए दो रंगों में और महिलाओं के लिए कई रंगों में उपलब्ध हैं। केवीआईसी को अभी तक आठ लाख मास्क की आपूर्ति के ठेके मिले हैं। इसमें से छह लाख से अधिक मास्क की आपूर्ति की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: खादी का कारोबार साढ़े 88 हजार करोड़ रुपये के पार, पीपीई किट में भी Khadi का इस्तेमाल

आयोग को राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्र सरकार के मंत्रालयों, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और आम जनता से ई-मेल के माध्यम से ठेके प्राप्त हुए हैं।  केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि खादी मास्क के निर्यात से उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और अंततः भारत में कारीगरों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।