केविन पीटरसन का पैन कार्ड खोया तो लगाई मोदी से गुहार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने की मदद
मुख्य बातें
- इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का पैन कार्ड खो गया तो उन्होंने मदद के लिए देश के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई है
- पीटरसन IPLमें आधिकारिक..

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का पैन कार्ड खो गया तो उन्होंने मदद के लिए देश के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई है। पीटरसन IPLमें आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हैं। सोमवार को भारत की यात्रा करने वाले थे। उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर PM नरेंद्र मोदी को टैग कर कहा है कि उनका पैन कार्ड खो गया है और उन्हें भारत का दौरा करने से पहले उसे रिन्यू कराने की जरूरत है।
पीटरसन ने हिंदी और इंग्लिश में अपने पोस्ट में लिखा है, 'भारत कृपया मदद करें, मैंने अपना पैन कार्ड खो दिया है और सोमवार को यात्रा कर रहा हूं, लेकिन भारत में इस कार्ड के लिए जरूरत पड़ेगी। क्या कोई मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के पास भेज सकता है, जिससे मैं अपनी सहायता के लिए संपर्क कर सकूं।' उन्होंने सीसी में प्रधानमंत्री को टैग किया है।
उनके इस रिक्वेस्ट पर बिना किसी देरी के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पीटरसन के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, 'यदि आपके पास पैन कार्ड की जानकारी है तो आप इन जगहों पर अप्लाई कर अपना फिजिकल पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं।'
इनकम टैक्स विभाग ने कुछ लिंक भी शेयर किए हैं। इसमें 'https://www.tin-nsdl.com/services/pan/pan-index.html' और 'https://www.pan.utiitsl.com/PAN/mainform.html' शामिल है। इसके आगे उन्होंने लिखा- अगर आपको पैन कार्ड के बारे में कुछ याद नहीं है और फिजिकल कार्ड के लिए पैन का एक्सेस चाहिए तो आप हमें इस ई-मेल पर भी लिख सकते हैं- 'adg1.systems@incometax.gov.in, jd.systems1.1@incometax.gov.in'। डिपार्टमेंट की ओर से लिखा गया कि आपको पैन कार्ड के बार में कुछ याद नहीं है और फिजिकल कार्ड के लिए पैन का एक्सेस चाहिए तो आप हमें नीचे ई-मेल पर भी लिख सकते हैं। पीटरसन ने इसके लिए भारतीय इनकम टैक्स विभाग का शुक्रिया अदा किया।
बता दें केविन पीटरसन IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) , डेक्कन चार्जर्स , राइजिंग सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल चुके हैं। IPLमें खेले 36 मैचों में उन्होंने 35.75 की औसत से 1,001 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से 104 टेस्ट मैचों में 23 शतकों की मदद से 8,181 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 227 रन रहा है, जबकि 136 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9 शतकों समेत इनके नाम 4,440 रन दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


