ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ बिजनेस6 महीने में 587% रिटर्न: अब कंपनी ने किया 1 शेयर को 10 टुकड़ों में बांटने का ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय

6 महीने में 587% रिटर्न: अब कंपनी ने किया 1 शेयर को 10 टुकड़ों में बांटने का ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय

फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी स्मॉल-कैप कंपनी केबीएस इंडिया (KBS India) ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर 82.05 रुपये पर बंद हुए हैं।

6 महीने में 587% रिटर्न: अब कंपनी ने किया 1 शेयर को 10 टुकड़ों में बांटने का ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय
Varsha Pathakमिंट,नई दिल्लीMon, 06 Feb 2023 07:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Stock Split: फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी स्मॉल-कैप कंपनी केबीएस इंडिया (KBS India) ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर 82.05 रुपये पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप ₹86.59 करोड़ है। बता दें कि कंपनी ने दिसंबर में 1:10 के रेशियो में स्टॉक विभाजन का ऐलान किया था। आज सोमवार को कंपनी के निदेशक मंडल ने रिकॉर्ड डेट घोषित की है।

रिकॉर्ड डेट क्या है?
केबीएस इंडिया ने आज एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि "सेबी विनियम 2015 के विनियमन 42 और अन्य लागू नियमों के अनुसार कंपनी ने शुक्रवार, 24 फरवरी, 2023 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में निर्धारित किया है। कंपनी एक शेयर को 10 इक्विटी शेयर में स्प्लिट करेगी। 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों पर चर्चा के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक शनिवार, 11 फरवरी, 2023 दोपहर 03.00 बजे आयोजित होने वाली है।

रिकॉर्ड हाई पर स्टॉक: 5 ब्रोकरेज ने एक साथ बोला- ₹400 के पार जाएगा भाव, खरीद लो

कंपनी के शेयर प्राइस हिस्ट्री
केबीएस इंडिया के शेयर आज बीएसई पर ₹83.90 के स्तर पर बंद हुए। यह पिछले बंद ₹81.10 से 3.45% अधिक है। पिछले पांच सालों के दौरान शेयर की कीमत ₹3.99 से वर्तमान शेयर प्राइस तक चढ़ गई। इस दौरान इसने 1,956.39% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया। पिछले एक साल में यह शेयर 580% चढ़ा है। वहीं, पिछले छह महीने में इसने 587 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। हालांकि, इस साल YTD में यह 19.32% गिरा है। 

विवादों के बीच अडानी को मिली खुशखबरी: 77% बढ़ा कंपनी का प्रॉफिट, तिमाही नतीजों ने चौंकाया

पिछले महीने की तुलना में स्टॉक में 15.41% की गिरावट आई है, लेकिन पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान इसमें 2.56% की वृद्धि हुई है। केबीएस इंडिया के शेयरों ने (07/12/2022) को ₹142.50 के 52-वीक हाई  और ₹10.26 (15/06/2022) के 52-सप्ताह के लो  को छू लिया। दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही या Q3FY23 के लिए, कंपनी ने प्रमोटर शेयरहोल्डिंग 30.16% और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 69.84% दर्ज की।

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।