ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessITR Filing Last Date 612 crore taxpayers submit itr file check last date 31 july Business News India

अब कुछ घंटे और...खत्म हो रही ITR फाइल करने की डेडलाइन, 6.50 करोड़ लोग कर चुके सब्मिट

ITR Filing Last Date: देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अभी तक 6.50 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR filing return) दाखिल किए गए हैं।

अब कुछ घंटे और...खत्म हो रही ITR फाइल करने की डेडलाइन, 6.50 करोड़ लोग कर चुके सब्मिट
Varsha Pathakलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 31 Jul 2023 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

ITR Filing Last Date:  देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए सोमवार शाम चार बजे तक 6.50 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए। आज दिन में 26.74 लाख आईटीआर दाखिल किए गए। पिछले साल 31 जुलाई तक करीब 5.83 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे।

आयकर विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर यह जानकारी दी। उसने लिखा, ''कल 30 जुलाई 2023 तक 6.13 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए। आज 31 जुलाई शाम चार बजे तक 26.74 लाख और आईटीआर दाखिल किए गए।'' 

आईटीआर दाखिल करने में मदद के लिए आयकर विभाग की हेल्पडेसक और वेबसाइट पर चौबिसों घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर जमा करने की अंतिम तारीख आज यानी 31 जुलाई 2023 है।

अडानी की इस कंपनी को हुआ ₹182 करोड़ का प्रॉफिट, कंपनी का बदल गया है नाम

टैक्स विशेषज्ञों का कहना है कि आईटीआर दाखिल करने वालों की संख्या में इजाफा नियमों के बेहतर अनुपालन और कर चोरी को रोकने के लिए राजस्व विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। आयकर विभाग सूचना प्रौद्योगिकी तथा डेटा विश्लेषण उपकरणों का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल कर ऐसे मामलों का पता लगा रहा है जहां गड़बड़ी की अधिक आशंका है और ऐसे मामलों में कार्रवाई भी कर रहा है। जिन कंपनियों और लोगों के लिए अपने खातों का ऑडिट कराना आवश्यक है, उनके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। वित्त वर्ष 2022-23 में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.33 प्रतिशत बढ़कर 19.68 लाख करोड़ रुपये रहा।

आईटीआर फाइलिंग स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें?
जिन लोगों ने अपना आईटीआर दाखिल कर दिया है, उन्हें 20-25 दिनों में अपना रिफंड मिल सकता है। अपना आईटीआर जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें -
- आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं
- यूजर आईडी, पासवर्ड, जन्म तिथि/निगमन तिथि और कैप्चा के साथ लॉगिन करें।
-  My Account पर जाएं
- रिफंड/डिमांड स्टेटस पर क्लिक करें। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें