एक से ज्यादा कार हैं तो किलोमीटर बीमा प्रीमियम चुकाना फायदेमंद
मुख्य बातें
- देशभर में लॉकडाउन खुलने के बाद बीमा कंपनियां गाड़ी की किलोमीटर के अनुसार प्रीमियम भुगतान का विकल्प देने की तैयारी कर रही है
- यानी आप जितनी गाड़ी चलाएंगे उसी अनुसार बीमा का प्रीमियम भुगतान करना होगा
देशभर में लॉकडाउन खुलने के बाद बीमा कंपनियां गाड़ी की किलोमीटर के अनुसार प्रीमियम भुगतान का विकल्प देने की तैयारी कर रही है। यानी आप जितनी गाड़ी चलाएंगे उसी अनुसार बीमा का प्रीमियम भुगतान करना होगा। इसके मुताबिक 2500, 5000 और 7500 किलोमीटर में से कोई एक चुनने का विकल्प है। इसके लिए बीमा कंपनियां 10 से 25% की छूट पॉलिसी खरीदने पर ऑफर कर रही हैं
बीमा कंपनियों ने इस पॉलिसी को ‘पे एज यू ड्राइव' नाम दिया है। यानी आप महीने में जितनी किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं उसी अनुसार प्रीमियम का भुगतान करें। इस नई पॉलिसी के बारे में बीमा क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि यह पॉलिसी उनके लिए ज्यादा फायदेमंद है जो एक से अधिक गाड़ी के मालिक हैं।
तीन स्लैब में पॉलिसी चुनने का विकल्प
बीमा कंपनियों ने तीन स्लैब में गाड़ी के किलोमीटर के अनुसार प्रीमियम चुकाने का विकल्प दे रही हैं। ग्राहक अपने उपयोग की जरूरत के अनुसार तीन स्लैब 2500 किमी, 5000 किमी और 7500 किमी में से कोई एक विकल्प चुन सकता है। इस उत्पाद के तहत, ग्राहक एक वर्ष की अवधि के लिए वाहन की तय की जाने वाली अनुमानित दूरी के बारे में पहले बताना होता है। उसके आधार पर कंप्यूरीकृत प्रणाली से प्रीमियम की राशि तय की जाएगी। भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस 2500 किमी का विकल्प चुनने पर प्रीमियम में 25 फीसदी का छूट ऑफर कर रही है।
किलोमीटर का ख्याल रखना मुश्किल
प्रोबस बीमा के निदेशक राकेश गोयल ने बताया कि बीमा कंपनियों की ओर से गाड़ी चलाने के अनुसार प्रीमियम का भुगतान का विकल्प उनके लिए फायदेमंद है जिनके पास एक से अधिक गाड़ी हैं। वह गाड़ी बदल-बदल कर चलेंगे तो उनको इससे बचत हो सकती है। *एक गाड़ी वालों के लिए इसमें सबसे बड़ी समस्या किलोमीटर का ख्याल रखना है।
पॉलिसी की खास बातें
- गाड़ी चलाने के हिसाब से पॉलिसी में तीन स्लैब चुनने का विकल्प
- पॉलिसी लेने के लिए ओडोमीटर की रीडिंग, केवाईसी डिटेल्स और सहमति फॉर्म भरना होगा
- चुने स्लैब के प्रीमियम के आधार पर ओन डैमेज प्रीमियम गणना होगी
ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा
अधिकांश बीमा कंपनियां गाड़ी चलाने के अनुसार प्रीमियम भुगतान पॉलिसी खरीदने का विकल्प ऑनलाइन उपलब्ध करा रहीं हैं। भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने पॉलिसियों को बेचने के लिए वेब एग्रीगेटर पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है।
10 हजार पॉलिसी छह महीने में बेचना
अनिवार्य बीमा कंपनियों को नियमित बीमा पॉलिसी के रूप में ‘पे एज यू ड्राइव’ को पेशकश करने को छह महीनों में 10,000 पॉलिसी बेचने होगा। अगर कंपनियां इरडा के लक्ष्य को पूरी नहीं करेंगी तो पॉलिसी बंद करनी होगी।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


