52 हफ्ते के बुरे दौर तक पहुंचा Infosys का शेयर, अब दांव लगाने का सही मौका!
Infosys के शेयर में गिरावट की वजह आईटी सेक्टर में निगेटिव खबरों का हावी होना बताया जा रहा है। हाल ही में गोल्डमैन सैक्स ने एक रिपोर्ट में इस कंपनी के स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया गया था।

देश की दिग्गज आईटी कंपनी Infosys के शेयर बुरे दौर से गुजर रहे हैं। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर की गिरावट देखकर ऐसा लग रहा था कि यह 52 वीक के नए लो लेवल पर आ जाएगा। दरअसल, बीते 17 जून को बीएसई इंडेक्स पर Infosys के शेयर का भाव 1,367.20 रुपये के स्तर तक गया था। यह 52 वीक का लो लेवल है। वहीं, मंगलवार को शेयर की क्लोजिंग मामूली गिरावट के साथ 1388.35 रुपये पर हुई।
इस लिहाज से देखें तो Infosys का शेयर भाव 52 वीक के लो के बेहद नजदीक आ गया है। अब सवाल है कि आखिर ये गिरावट क्यों आ रही है और क्या निवेशकों के लिए दांव लगाने का सही वक्त है? आइए इसे भी समझ लेते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट: Tips2Trades की को-फाउंडर पवित्रा शेट्टी के मुताबिक Infosys का शेयर आने वाले दिनों में बढ़ सकता है। यह आने वाले दिनों में 1,630 रुपये से 1,700 रुपये तक जा सकता है। वहीं, वेंचुरा सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड विनीत बोलिंजकर कहते हैं कि कंपनी एक अच्छा परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगी। इस वजह से शेयर का भाव 1,627 रुपये तक जा सकता है।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा कहते हैं कि निकट अवधि में 1,700 रुपये के स्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है। जीसीएल के सीईओ रवि सिंघल ने कहा कि आने वाले 3 से 6 महीनों में, शेयर 1,600 रुपये के भाव तक जा सकता है।
निगेटिव खबरें हावी: बीते कुछ समय से Infosys के शेयर में गिरावट की वजह आईटी सेक्टर में निगेटिव खबरों का हावी होना बताया जा रहा है। हाल ही में गोल्डमैन सैक्स ने एक रिपोर्ट में इस कंपनी के स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया गया था। बता दें कि इस स्टॉक में एक साल में 17.16 फीसदी की गिरावट आई है और 2022 में 25.86 फीसदी लुढ़क चुका है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

