जंग के साये में इजरायल, अडानी के कारोबार पर भी दिख सकता है असर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • गाजा पट्टी में हमास ने शनिवार तड़के इजराइल पर अभूतपूर्व हमला करते हुए हजारों रॉकेट दागे
  • इसके साथ ही हमास के सैकड़ों लड़ाके हवाई, जमीनी और समुद्र के रास्ते इजराइली सीमा में घुस गए
जंग के साये में इजरायल, अडानी के कारोबार पर भी दिख सकता है असर

Israel-Hamas war: गाजा पट्टी में हमास के ताबड़तोड़ हमले के बाद इजराइल ने भी जंग का ऐलान कर दिया है। इजरायल और हमास के बीच इस जंग में अब तक 50 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच, भारत भी एक्शन मोड में आ गया है। भारत सरकार ने इजरायल में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। वहीं, एयर इंडिया ने भी दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान और तेल अवीव से दिल्ली की वापसी उड़ान AI140 को रद्द कर दिया है। इस जंग का असर गौतम अडानी के भी कारोबार पर पड़ने की आशंका है। आइए समझते हैं कैसे।

अडानी ने खरीदा है पोर्ट: दरअसल, हाल ही में गौतम अडानी समूह ने इजरायल के हाइफा पोर्ट का अधिग्रहण किया है। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) और इजराइल के गादोत समूह ने इजराइल में हाइफा बंदरगाह के 1.18 अरब डॉलर में निजीकरण के लिए पिछले वर्ष जुलाई में बोली जीती थी। इसमें भारतीय भागीदार अडानी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत और गादोत समूह का हिस्सा 30 फीसदी है। बता दें कि हाइफा पोर्ट शिपिंग कंटेनर के मामले में इजराइल का दूसरा सबसे बड़ा पोत और पर्यटक क्रूज शिप के मामले में सबसे बड़ा बंदरगाह है।  

दोनों देशों का व्यापार:  इस साल जनवरी तक भारत और इजरायल के बीच व्यापार कोविड महामारी आने से पहले के पांच अरब डॉलर से बढ़कर करीब 7.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 1992 में दोनों देशों के बीच 20 करोड़ डॉलर का सालाना कारोबार होता था। हीरे का व्यापार द्विपक्षीय व्यापार का लगभग 50 फीसदी है। आपको बता दें कि भारत, इजरायल से हथियार भी मंगाता है।

कितने भारतीय नागरिक: भारतीय दूतावास की वेबसाइट पर दिए गए विवरण के मुताबिक इजरायल में लगभग 18,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें मुख्य रूप से इजरायली बुजुर्गों, हीरा व्यापारियों, आईटी पेशेवरों और छात्रों की देखभाल करने के लिए नियुक्त लोग शामिल हैं। इजराइल में भारतीय मूल के लगभग 85,000 यहूदी भी हैं जो पचास और साठ के दशक में भारत से इजरायल गए थे।

जंग पर भारत का स्टैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल का समर्थन किया है। मोदी ने इजराइल पर हुए हमास के हमले को आतंकवादी हमला करार देते हुए इसकी निंदा की। मोदी ने कहा-इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ित परिवारों के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़जंग के साये में इजरायल, अडानी के कारोबार पर भी दिख सकता है असर