Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Investment through SIP reached 30 month low

SIP के जरिये निवेश 30 माह के निचले स्तर पर पहुंचा

कोरोना महामारी का असर म्यूचुअल फंडों के निवेशकों पर व्यापक पड़ा है। सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (सिप) के जरिये म्यूचुअल फंडों में होने वाला निवेश नवंबर माह में गिर कर 30 महीने के निचले स्तर पर पहुंच...

Sheetal Tanwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 14 Dec 2020 08:54 AM
हमें फॉलो करें

कोरोना महामारी का असर म्यूचुअल फंडों के निवेशकों पर व्यापक पड़ा है। सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (सिप) के जरिये म्यूचुअल फंडों में होने वाला निवेश नवंबर माह में गिर कर 30 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। सिप के जरिये नवंबर में सिर्फ 7032 करोड़ रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड में हुआ जो मार्च 2018 के बाद सबसे कम है। गौरतलब है कि मार्च में कोविड-19 आने के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावअट आई थी। उसके बाद मई से सिप के जरिये निवेश में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, अब बाजार एक बार फिर से नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है लेकिन वेतन कटौती और नौकरी छूटने से निवेश नहीं बढ़ पाया है।

अप्रैल के बाद लगातार सिप के जरिये निवेश कमा
महीना        वित्त वर्ष 2021 के निवेश में गिरावट (% में)
मई                  -0.7% 

जून                 -2.5%
जुलाई              -5.9%

अगस्त             -5.3%
सितंबर            -5.7%

अक्तूबर           -5.4%
नवंबर            -11.7%

नोट: वित्त वर्ष 2019-20 से तुलना

निवेश घटा लेकिन सिप खाते की संख्या बढ़ी

विवरण                             अक्तूबर, 2020            नवंबर, 2020

सिप खातों की संख्या           3,37,26,609              3,40,66147
कुल निवेश (करोड़ में)         7,799.98                    7,302.16

सिप के तहत कुल प्रबंधित संपत्तियां (करोड़ में) 3,42, 018.10 3,78,286.39

क्यों घटा निवेश

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संकट के बाद शेयर बाजार ने तेजी की लंबी छलांग लगाई है। सेंसेक्स और निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। इससे बाजार में मुनाफावसूली बढ़ी है। निवेशकों को उनके निवेश पर बंपर रिटर्न मिला है। ऐसे में वह अपना पैसा बाजार से निकाल रहे हैं। इससे निवेश घटा है। इसके साथ ही नौकरी छूंटने और वेतन कटौती से भी निवेश प्रभावित हुआ है। हालांकि, आने वाले समय में एक बार फिर से निवेश बढ़ेगा।

छोटे निवेशक क्या करें

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना वायरस की महामारी के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव और आर्थिक अनिश्चितता के माहौल के चलते सिप में निवेश कम रहा है। हालांकि, छोटे निवेशकों को सिप में निवेश नहीं रोकना चाहिए। सिप लंबी अवधि के निवेश का जरिया है। इसलिए शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का असर इस पर नहीं होगा। यह म्यूचुअल फंड में निवेश का अनुशासित तरीका है।

सोने ने भी किया है आकर्षित

एक ओर जहां कोरोना के कारण म्यूचुअल फंड निवेशकों को उम्मीद से कम रिटर्न मिला है। वहीं, दूसरी ओर सोने ने निवेकों को बंपर रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। इसका भी असर म्यूचुअल फंड निवेश पर हुआ है। इसके साथ ही कोरोना ने घर की अहमियत को समझा दिया है। कोरोना के बाद प्रॉपर्टी की कीमत में गिरावट और कई राज्य सरकारों द्वारा सटाम्प ड्यूटी में कटौती से निवेशकों का रुझान रियल एस्टेट की ओर गया है।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें