Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Indians in Forbes world billionaires list mukesh ambani top in asia

Forbes Billionaires List 2020: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी नीचे खिसके, जेफ बेजॉस फिर नंबर वन

फोर्ब्स ने साल 2020 में दुनिया के अरबपतियों की सूची जारी कर दी है। 113 अरब डॉलर (8624 अरब रुपये) संपत्ति के साथ लगातार तीसरे साल अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। दूसरे...

Sudhir Jha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 10 April 2020 08:36 AM
हमें फॉलो करें

फोर्ब्स ने साल 2020 में दुनिया के अरबपतियों की सूची जारी कर दी है। 113 अरब डॉलर (8624 अरब रुपये) संपत्ति के साथ लगातार तीसरे साल अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स हैं तो एलवीएमएच के सीईओ और चेयरमैन बेरनार्ड अरनॉल्ट वॉरेन बफेट को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब दुनिया के 21वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनका नेटवर्थ 36.8 अरब डॉलर (2794 अरब रुपये) बताया गया है। मुकेश अंबानी की कंपनी आरआईएल भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है। 2019 में मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर थे और उनकी संपत्ति 50 अरब डॉलर (3796 अरब रुपये) थी।

जैक मा एशिया के सबसे बड़े अमीर
इस लिस्ट के मुताबिक अलीबाबा के फाउंडर जैक मा एशिया के सबसे बड़े अमीर है। उनकी संपत्ति 38.8 अरब डॉलर (2946 अरब रुपये) है।

राधाकिशन दमानी 65वें नंबर पर
इस सूची में अन्य भारतीयों की बात करें तो 78वें नंबर पर हैं मुंबई के बड़े निवेशक राधाकिशन दमानी, जिन्हें भारत का रिटेल किंग भी कहा जाता है। सुपरमार्केट चेन डीमार्ट के मालिक की संपत्ति 13.8 अरब डॉलर है। दमानी ने 2002 में मुंबई में एक स्टोर से कारोबार की शुरुआत की थी। 

हिंदुजा ब्रदर्स और उदय कोटक
91वें नंबर पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं, जनका नेटवर्थ 12.9 अरब डॉलर है। श्रीचंद और गोपीचंद लंदन में रहते हैं और प्रकाश मोनेको में, जबकि अशोक मुंबई में रहकर भारत का कारोबार देखते हैं।

दानवीर शिव नाडर का 103वां स्थान
103 वें नंबर पर एचसीएल टेक्नॉलजीज के फाउंडर शिव नाडर हैं, उनकी संपत्ति 11.9 अरब डॉलर है। वह भारत के सबसे बड़े दानवीरों में से एक हैं। वह 66.2 करोड़ डॉलर शिव नाडर फाउंडेशन को दान कर चुके हैं। अमीरों की इस सूची में कोटक बैंक के मालिक उदय कोटक 129 वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 10.4 अरब डॉलर है। उनका बैंक भारत के बड़े निजी बैंकों में से एक है। 

ये भारतीय भी बड़े अमीरों में शामिल
टेलीकॉम सेक्टर के दिग्गज और भारती एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल 8.8 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दुनिया में 157वें स्थान पर हैं। उनकी टेलीकॉम कंपनी के पास 41.8 करोड़ यूजर्स हैं। सायरस पूनावाला 165वें, गौतम अडानी 155वें, स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल 196वें स्थान पर हैं। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें