Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Indian the millionaires leaving Countries says report

चिंताजनक! देश छोड़कर बड़ी संख्या में जा रहे हैं करोड़पति

भारतीय जनता पार्टी ने अपने खाते में एक बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। पार्टी ने दुनियाभर के सभी राजनीतिक दलों को पछाड़ टि्वटर पर 1 करोड़ 10 लाख फॉलोअर्स बना लिए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। भाजपा...

एजेंसी नई दिल्लीMon, 13 May 2019 05:41 AM
हमें फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने अपने खाते में एक बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। पार्टी ने दुनियाभर के सभी राजनीतिक दलों को पछाड़ टि्वटर पर 1 करोड़ 10 लाख फॉलोअर्स बना लिए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

भाजपा की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस के टि्वटर पर 50 लाख 14 हजार फॉलोअर्स हैं। अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनके 11.09 करोड़ फॉलोअर्स हैं। उनकी लोकप्रियता विदेशों में भी है।

 उनकी यह लोकप्रियता उन्हें मिले सम्मानों से भी बढ़ी है। हाल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें देश का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल सम्मान देने की घोषणा की। इससे पूर्व संयुक्त अरब अमीरात ने उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान जायेद मेडल देने की घोषणा की थी। 

 

फॉलोअर्स के मामले में नंबर एक पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुल फॉलोअर्स 18.27 करोड़ हैं। दुनियाभर में 11 करोड़ फॉलोअर्स के साथ नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया है। जिनके दुनियाभर में 9.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें