रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब घर से नहीं ले जाने होंगे ये सामान, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
Indian Railways News: बेड रोल और कंबल देने की सुविधा की फिर से शुरुआत उत्तर रेलवे की तरफ से की जा रही है। उत्तर रेलवे द्वारा संचालित 216 ट्रेन की 1281 एसी कोच में फिर से यह सुविधा शुरू की जा रही है।

Indian Railways News Update: कोरोना की वजह रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना पर नियंत्रण पाया जा रहा है वैसे-वैसे नियमों में ढील दी जा रही है। कोरोना के दौरान एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को घर से ही कंबल, बेड रोल ले जाना पड़ता था। लेकिन अब एक बार फिर से यात्रियों को यह सुविधा रेलवे की तरफ से ही दी जाएगी।
किन-किन ट्रेनों में मिलेगी यह सुविधा?
बेड रोल और कंबल देने की सुविधा की फिर से शुरुआत उत्तर रेलवे की तरफ से की जा रही है। उत्तर रेलवे द्वारा संचालित 216 ट्रेन की 1281 एसी कोच में फिर से यह सुविधा शुरू की जा रही है। उत्तर रेलवे के अनुसार रोजाना 67,000 बेड रोल की सप्लाई की जाएगी। बता दें, कोविड से पहले यह सुविधा एसी कोच से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलती थी।
हाल ही में इन 31 ट्रेनों में शुरू हुई थी सुविधा
उत्तर रेलवे से पहले पश्चिम रेलवे ने 31 ट्रेनों में कंबल और बेड रोल की सुविधा बहाल कर दी थी। यह सुविधा सिर्फ चुनिंदा ट्रेनों पर ही फिर से शुरू की गई है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो ट्रेन-
ट्रेन नंबर - 12951/12952 - मुंबई सेंट्रल - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर- 12953/12240 - मुंबई सेंट्रल - हिसार एसी दुरोंतो एसी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर- 12227/12228 - मुंबई सेंट्रल - इंदौर एसी दुरोंतो एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर- 22209/22210 - मुंबई सेंट्रल - नई दिल्ली दुरोंतो एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर- 22950/22949 - बांद्रा टर्मिनस - दिल्ली सरकार रोहिल्ला सुपर फास्ट एक्सप्रेस
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


