इंडियन एनर्जी एक्सचेंज: जरूरत के अनुसार एक घंटे पहले बिजली की खरीद-बिक्री कर सकेंगी कंपनियां
बिजली कारोबार मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने सोमवार को बिजली की मांग को तत्काल पूरा करने का बाजार (रीयल टाइम मार्केट) शुरू किया। इससे बिजली कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार केवल एक घंटे पहले बिजली की...

बिजली कारोबार मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने सोमवार को बिजली की मांग को तत्काल पूरा करने का बाजार (रीयल टाइम मार्केट) शुरू किया। इससे बिजली कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार केवल एक घंटे पहले बिजली की खरीद-बिक्री कर सकेंगी। इस बाजार के माध्यम से वितरण कंपनियां और निजी उपयोग के लिये ऊर्जा लेने वाले थोक ग्राहक समेत अन्य उपभोक्ता आपूर्ति से ठीक एक घंटा पहले एक्सचेंज से बिजली खरीद सकेंगे।
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईएक्स) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बिजली की तुरंत खरीद-बिक्री का यह बाजार केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) के प्रयास का नतीजा है। इससे बिजली बाजार गतिशील बनेगा। इसमें आधे-आधे घंटे पर नीलामी के जरिये बिजली का कारोबार होगा।
एक घंटे के भीतर बिजली की डिलिवरी
आईएएक्स के अनुसार पूरे दिन में 48 नीलामी सत्र होंगे। बोली सत्र समाप्त होने एक घंटे के भीतर बिजली की डिलिवरी होगी। आईईएक्स लि. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस आरटीएम से देश का ऊर्जा बाजार विद्युत करोबार के वैश्विक मानकों की ओर बढ़ रहा है। यह बिजली कंपनियों के लिये ग्रिड में उतार-चढ़ाव के मामले में निर्भरता में कमी लाने में मदद करेगा।
ये होगा फायदा
उन्होंने कहा कि इस बाजार का मुख्य उद्देश्य बिजली वितरण कंपनियों को अपनी बिजली मांग को बेहतरी तरीके से प्रबंधित करने, उतार-चढ़ाव की स्थिति में जुर्माने से बचाव और नीवीकरणीय ऊर्ज के के बेहतर तरीके से एकीकरण की अनुमति देता है। श्रीवास्तव ने कहा, ''इस नए बाजार से बिजली क्षेत्र में लचीलापन, प्रतिस्पर्धा और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा और जो उभरती जरूरतें हैं, वे पूरी होंगी।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


