Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़India unemployment rate rises to three month high at 8 percent in Nov CMIE data - Business News India

नवंबर में बढ़ गई बेरोजगारी, गांव के मुकाबले शहर में दिखे ज्यादा बेरोजगार

बीते नवंबर महीने में शहरी भारत में बेरोजगारी ग्रामीण क्षेत्र से कहीं अधिक रही। शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 8.96 प्रतिशत आंकी गई जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह 7.55 प्रतिशत रही।

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 Dec 2022 10:27 PM
हमें फॉलो करें

बीते नवंबर महीने में देश की बेरोजगारी दर बढ़ गई है। यह जानकारी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में बेरोजगारी दर बढ़कर आठ प्रतिशत हो गई जो तीन महीनों का उच्चतम स्तर है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में भारत की बेरोजगारी दर 7.77 प्रतिशत थी जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 6.43 प्रतिशत था।     

शहरों में ज्यादा बेरोजगारी: आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में शहरी भारत में बेरोजगारी ग्रामीण क्षेत्र से कहीं अधिक रही। शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 8.96 प्रतिशत आंकी गई जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह 7.55 प्रतिशत रही। एक महीने पहले अक्टूबर में शहरी बेरोजगारी दर 7.21 प्रतिशत थी जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 8.04 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी: अगर राज्यवार आंकड़ों को देखें तो हरियाणा में नवंबर के दौरान 30.6 प्रतिशत बेरोजगारी रही है जो पूरे देश में सबसे अधिक है। राजस्थान में 24.5 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 23.9 प्रतिशत, बिहार में 17.3 प्रतिशत और त्रिपुरा में 14.5 प्रतिशत बेरोजगारी रही।

वहीं, सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ में रही जहां सिर्फ 0.1 प्रतिशत लोग बेरोजगार रहे। उत्तराखंड में यह आंकड़ा 1.2 प्रतिशत, ओडिशा में 1.6 प्रतिशत, कर्नाटक में 1.8 प्रतिशत और मेघालय में 2.1 प्रतिशत बेरोजगारी नवंबर में आंकी गई।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें