Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़India Ranks Much Below China Pakistan On WEF Inclusive Development Index

WEF रिपोर्ट: उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भारत का स्थान पाक-चीन से पीछे

समावेशी वृद्धि सूचकांक में भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं में 62वें स्थान पर है। इस मामले में भारत चीन (26वां) और पाकिस्तान (47वां) से भी पीछे है। विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने अपनी सालाना शिखर बैठक शुरू...

दावोस, एजेंसी। Mon, 22 Jan 2018 04:51 PM
हमें फॉलो करें

समावेशी वृद्धि सूचकांक में भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं में 62वें स्थान पर है। इस मामले में भारत चीन (26वां) और पाकिस्तान (47वां) से भी पीछे है। विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने अपनी सालाना शिखर बैठक शुरू होने से पहले यह सूची जारी की। नॉर्वे दुनिया की सबसे समावेशी आधुनिक विकसित अर्थव्यवस्था बना हुआ है। वहीं लिथुआनिया उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष पर है।  

डब्ल्यूईएफ की वार्षिक शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनिया के कई शीर्ष नेता भाग ले रहे हैं। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि इस सूचकांक में रहन सहन का स्तर, पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊपन और भविष्य की पीढ़ियों को और कर्ज के बोझ से संरक्षण आदि पहलुओं को शामिल किया जाता है। डब्ल्यूईएफ ने विश्व नेताओं से कहा कि वे तेजी से समावेशी वृद्धि और विकास के नए मॉडल की ओर बढ़े। मंच ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर उपलब्धि हासिल करने के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर निर्भरता बढ़ने से असमानता की स्थिति पैदा हो रही है। भारत पिछले साल 79 विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में 60वें स्थान पर था, जबकि चीन 15वें और पाकिस्तान 52वें स्थान पर था। 

चिंताजनक:और गहराई अमीरी-गरीबी की खाई,सिर्फ 1% ने कब्जाई 73% नई संपत्ति

वर्ष 2018 के इंडेक्स में 103 अर्थव्यवस्थाओं की प्रगति की आकलन तीन निजी स्तंभों....वृद्धि एवं विकास, समावेशन और अंतर पीढ़ी इक्विटी के आधार पर किया गया है। इसे दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्से में 29 विकसित अर्थव्यवस्थाओं तथा दूसरे में 74 उभरती अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। इस इंडेक्स में पांच चाल के समावेशी विकास एवं वृद्धि के रुख पर विभिन्न देशों को पांच उप श्रेणियों में वगीकृत किया गया है। यह है घटना, धीरे-धीरे घटना, स्थिर, धीमी वृद्धि या वृद्धि। 

दावोस में पीएम मोदी: जानें क्या हैं पीएम के दौरे की 8 खास बातें 

भारत का कुल अंक निचले स्तर पर हैं, लेकिन इसके बावजूद वह उन दस उभरती अर्थव्यवस्थाओं में हैं जो बढ़ रही हैं। विकसित अर्थव्यवस्थाओं में नॉर्वे के बाद आयरलैंड, लग्जमबर्ग, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क शीर्ष पांच में शामिल हैं। सूचकांक में शीर्ष पर छोटे यूरोपीय देश हैं। शीर्ष दस में नौवें स्थान पर आस्ट्रेलिया एकमात्र गैर यूरोपीय देश है्र। जी-7 अर्थव्यवस्थाओं में जर्मनी 12वें, कनाडा 17 वें, फ्रांस 18वें, ब्रिटेन 21वें, अमेरिका 23वें, जापान 24वें और इटली 27वें स्थान पर है। शीर्ष पांच समावेशी उभरती अर्थव्यवस्थाओं में लुथिआना, हंगरी, अजरबैजान, लातविया और पोलैंड है। ब्रिक्स देशों में रूस 19वें, चीन 26वें, ब्राजील 37वें, भारत 62वें और दक्षिण अफ्रीका 69वें स्थान पर है। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें