पीएम किसान सम्मान निधि की नहीं मिल रही किस्त तो उसे पाने का ये है तरीका

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं और आपका नाम स्टेट/केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा पीएम किसान के पोर्टल पर अपलोड किया गया है, लेकिन किसी वजह से उसे 4 महीनों की किस्त नहीं..
पीएम किसान सम्मान निधि की नहीं मिल रही किस्त तो उसे पाने का ये है तरीका

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं और आपका नाम स्टेट/केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा पीएम किसान के पोर्टल पर अपलोड किया गया है, लेकिन किसी वजह से उसे 4 महीनों की किस्त नहीं मिलती है तो वह भी मिल सकती है। इसके लिए सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि पैसा आपके खाते में क्या नहीं आ रहा है?

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए KCC बनवाना आसान, जानें आवेदन करने का तरीका और कैसे उठाएं मानधन योजना का लाभ

अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाया है तो हो सकता है कि आपके आधार कार्ड या बैंक अकाउंट और अन्य कागजातों में नाम की स्पेलिंग में अंतर है। एक स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से करीब 70 लाख किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 6000 रुपये में से 2000 की पहली किस्त नहीं पहुंच पाई है। अगर कोई गलती है तो ऐसे सुधारें...

  • अगर ऐसा हुआ है तो आप इन गलतियों को घर बैठे आनलाइन आसानी से सुधार सकते हैं। पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर भी यह गलती सुधार हो सकती है।
  • PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
  • अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।
  • अगर कोई और गलती है तो इसे आप अपने लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें।

अगर किस्त कटी है तो क्या वो वापस मिलेगी? आइये आपको बताते हैं इस योजना से जुड़े सभी सवालों के जवाब..

सवाल: अगर किसी किसान को मौजूदा किस्त नहीं मिली है तो क्या गलतियां सुधारने के बाद उसे काटी गई किस्त की भरपाई हो सकेगी? अगली किस्त के साथ ये किस्त भी उसके खाते में आएगी या नहीं?
जवाब: हां, होगी भरपाई। इसका जवाब खुद सरकार ने पीएम किसान की वेबसाइट पर दी है, जिसे इस लिंक पर देखा जा सकता है। (https://pmkisan.gov.in/Documents/RevisedFAQ.pdf)

इसमें साफ लिखा है कि अगर किसी लाभार्थी का नाम पीएम किसान के पोर्टल पर अपलोड किया गया है, लेकिन किसी वजह से उसे इन 4 महीनों की किस्त नहीं मिलती है तो उस कारण के समाधान के बाद उसे यह ड्यू उसके खाते में भेजा जाएगा।
सवाल: अगर किसी वजह से किसान का नाम सरकार द्वारा रिजेक्ट किया जाता है तो वह इसका पात्र नहीं होगा?

जवाब: किस्त आने में देरी की वजह कई हो सकती हैं, जैसे कि रजिस्ट्रेशन में गलत नाम, पता या बैंक अकाउंट की जानकारी देना. इसे सुधारने के बाद जो किस्त उसे नहीं मिली है, वह भी अगली किस्त के साथ खाते में भेज दी जाएगी।

सवाल: पीएम किसान योजना के बारे में खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो क्या करें?

जवाब: पीएम किसान योजना के बारे में खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो इसका लिंक भी दिया गया है। इस लिंक के जरिये आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर पीएम किसान मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके बाद भी न मिले पैसा तो क्या करें

अगर आवेदन करने के बाद भी पैसा न मिले तो केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से जारी हेल्पलाइन (PM-Kisan Helpline 155261 या 1800115526 (Toll Free) पर संपर्क करें। वहां से भी बात न बने तो मंत्रालय के दूसरे नंबर (011-23381092) पर भी बात कर सकते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,