मुद्रा लोन नहीं मिल रहा तो इन नंबरों पर करें शिकायत, एसबीआई दे रहा 59 मिनट में 10 लाख तक का कर्ज

Aug 23, 2020 12:22 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) प्रधानमंत्री ने 8 अप्रैल 2015 को नॉन-कॉरपोरेट, नॉन-फॉर्म लघु /सूक्ष्म उद्यमों के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई योजना है। मुद्रा...

मुद्रा लोन नहीं मिल रहा तो इन नंबरों पर करें शिकायत, एसबीआई दे रहा 59 मिनट में 10 लाख तक का कर्ज

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) प्रधानमंत्री ने 8 अप्रैल 2015 को नॉन-कॉरपोरेट, नॉन-फॉर्म लघु /सूक्ष्म उद्यमों के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई योजना है। मुद्रा योजना, माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट रीफाइनेंस एजेंसी ( MUDRA) का संक्षिप्त रूप है। अगर आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत बैंक से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। एकसबीआई तो इस योजना के तहत छोटे कारोबारियों के लिए 59 मिनट में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के लोन दे रहा है।

मुद्रा लोन की तीन कैटेगरी

  • मुद्रा योजना के तहत तीन तरह के लोन - शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण मुद्रा लोन दिए जाते हैं
  • शिशु मुद्रा लोन: अपना बिजनेस शुरू करने या स्टार्ट-अप शुरू करने वाला कोई व्यक्ति इसके तहत 50 हजार रुपये तक लोन ले सकता है
  • किशोर मुद्रा लोन: इस स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनका अपना बिजनेस हो लेकिन अभी स्थापित नहीं हो पाए हैं, ऐसे लोग 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको 14 से 17 फीसदी तक ब्याज देना पड़ सकता है।
  • तरुण मुद्रा लोन: इसके तहत बिजनेस के विस्तार के लिए दस लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। इस पर 16 फीसदी का ब्याज देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: एसबीआई दे रहा खेती की जमीन खरीदने के लिए 85 फीसद तक लोन, जानें नियम और शर्तें

लोन लेने से पहले पहले यह तय करें कि आपको किस कैटेगरी में लोन चाहिए. आप शिशु लोन चाहते हैं या फिर किशोर या मुद्रा लोन। अपना लोन प्रपोजल के साथ मुद्र लोन की वेबसाइट पर जरूरी फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए https://www.mudra.org.in/ पर क्लिक करें। इसमें जाकर निर्धारित लोन जरूरत के लिए अप्लाई करें।

अगर लोन न मिले तो यहां करें शिकायत

टोल फ्री नंबर

  • नेशनल : 1800 180 1111 और 1800 11 0001
  •  उत्तर प्रदेश: 18001027788
  • उत्तराखंड: 18001804167
  • बिहार: 18003456195
  • छत्तीसगढ़: 18002334358
  • हरियाणा: 18001802222
  • हिमाचल प्रदेश:18001802222
  • झारखंड: 1800 3456 576
  • राजस्थान: 18001806546
  • मध्य प्रदेश: 18002334035
  • महाराष्ट्र:18001022636
क्रम संख्या बैंक अधिकारी नंबर ई-मेल
1 Allahabad Bank Sudhanshu Gaur GM 033-22622883,

Ho.Sme@allahabadbank.in

2 Andhra Bank M Sreenivasa Rao GM 040-23252352

sme@andhrabank.co.in

3 Bank of Baroda Purnima Rao GM 022-66985857

GM.SME.BCC@bankofbaroda.com

4 Bank of India Shri Mina Ketan Das GM 022-66684839

Mina.Das@bankofindia.co.in

5 Bank of Maharashtra Mr. Vasant Mhaske GM 02025614206, 020-25614264

Dgmpri@mahabank.co.in

6 Canara Bank Sri. D.Madhavaraj GM 080-22248409

madhavarajd@canarabank.com

7 Central Bank of India Shri.S.S.Rao GM 022-61648740

dgmmsme@centralbank.co.in

8 Corporation Bank G M Bellad GM 0824-2861412, 2861821

hosme@corpbank.co.in

9 Indian Bank Mr. Veeraraghavan B DGM 044-28134542

veeraraghavan.b@indianbank.co.in

10 Indian Overseas Bank Anilkumar loothra 044-28889250

anilkumarloothra@iobnet.co.in

11 Punjab & Sind Bank Sh. H.M. SINGH GM 011-25812931

HO.PS@PSB.CO.IN

12 Punjab National Bank Ms. Neerja Kumar GM 011-23312625

neerja_kumar@pnb.co.in

13 State Bank of India S Kalyanram GM 022-22740510

gm.micofinance@sbi.co.in

14 Syndicate Bank Prasanna Kumar S J GM 080-22204564

corbd@syndicatebank.co.in

15 UCO Bank M K SURANA GM 033-44558027

msme.calcutta@ucobank.co.in

16 Union Bank of India P NARSIMHA RAO GM 022-22892201

pnarasimharao@unionbankofindia.com

17 United Bank of India Naresh Kumar Kapoor GM 033-22480499

gmact@unitedbank.co.in

15 UCO Bank M K SURANA GM 033-44558027

msme.calcutta@ucobank.co.in

16 Union Bank of India P NARSIMHA RAO GM 022-22892201

pnarasimharao@unionbankofindia.com

17 United Bank of India Naresh Kumar Kapoor GM 033-22480499

gmact@unitedbank.co.in

एसबीआई दे रहा है 59 मिनट में लोन

मुद्रा लोन के तहत सरकारी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक कोविड-19 संकट में छोटे कारोबारियों के लिए 59 मिनट में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के लोन दे रहा है। एसबीआई ने ट्विटर हैंडल से बताया कि मुद्रा लोन आसानी से घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है. एसबीआई ने इसके लिए वेबसाइट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ जानकारी देने के बाद ही 59 मिनट में 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।

— State Bank of India (@TheOfficialSBI) August 14, 2020

 

लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मुद्रा लोन लेने के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट, फोटोग्राफ, बिक्री दस्तावेज, प्राइस कोटेशन्स बिज़नस ID और पता प्रमाण पत्र की जरूर होती है। इसके अलावा जीएसटी आइडेंटिफिकेशन नंबर, इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी देनी होगी. एसबीआई की इस वेबसाइट पर जाकर आप मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वर्तमान और नई इकाईयां

मुद्रा योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋण सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी द्वारा गारंटीकृत होते हैं और इसे राष्ट्रीय ऋण गारंटी न्यासी कंपनी (एनसीजीटीसी) के माध्यम से प्रदान किया जाता है।गारंटी कवर पांच वर्षों के लिए उपलब्ध होता है । इसलिए मुद्रा योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले ऋणों के लिए अधिकतम अवधि 60 माह है। अब ऋण लीड्स उद्यमीमित्र पोर्टल (www.udyamimitra.in) पर उपलब्ध होते हैं। शाखाएँ साइट को यूजरनेम और पासवर्ड से एक्सेस कर सकती हैं। सभी शाखाओं द्वारा समस्त पात्र सीसी खातों के लिए मुद्रा रूपे कार्ड जारी किया जाएगा ।

 

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,