मुद्रा लोन देने में बैंक करे आनाकानी तो इन नए नंबरों और ई-मेल पर करें कंप्लेन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आपको 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है
  • इसमें शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण मुद्रा लोन दिए जाते हैं
  •  अपना बिजनेस शुरू करने या स्टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं..
मुद्रा लोन देने में बैंक करे आनाकानी तो इन नए नंबरों और ई-मेल पर करें कंप्लेन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आपको 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इसमें शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण मुद्रा लोन दिए जाते हैं। अपना बिजनेस शुरू करने या स्टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं तो शिशु मुद्रा लोन के तहत आपको 50 हजार रुपये मिल सकते हैं।

वहीं, किशोर मुद्रा लोन स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनका अपना बिजनेस हो, लेकिन अभी स्थापित नहीं हो पाए हैं, ऐसे लोग 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको 14 से 17 फीसदी तक ब्याज देना पड़ सकता है और तरुण मुद्रा लोन के तहत बिजनेस के विस्तार के लिए दस लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। इस पर 16 फीसदी का ब्याज देना पड़ता है।

लोन लेने से पहले पहले यह तय करें कि आपको किस कैटेगरी में लोन चाहिए. आप शिशु लोन चाहते हैं या फिर किशोर या मुद्रा लोन। अपना लोन प्रपोजल के साथ मुद्र लोन की वेबसाइट पर जरूरी फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए https://www.mudra.org.in/ पर क्लिक करें। इसमें जाकर निर्धारित लोन जरूरत के लिए अप्लाई करें।

लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मुद्रा लोन लेने के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट, फोटोग्राफ, बिक्री दस्तावेज, प्राइस कोटेशन्स बिज़नस ID और पता प्रमाण पत्र की जरूर होती है। इसके अलावा जीएसटी आइडेंटिफिकेशन नंबर, इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी देनी होगी. एसबीआई की इस वेबसाइट पर जाकर आप मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अगर हकीकत की बात करें तो गांव-कस्बों यहां तक छोटे शहरों के बैंकों से इस लोन को पाना टेढ़ी खीर है। मुद्रा लोन आसानी से नहीं मिलता। बैंक अक्सर मुद्रा लोन देने में आनाकानी करते हैं। अगर आप भी बैंकों के रवैये से त्रस्त हैं तो हम आपको वे नंबर और ई-मेल आईडी दे रहे हैं, जिनपर मुद्रा लोन नहीं देने वाले बैंकों की शिकायत की जा सकती है।

ये हैं उन अधिकारियों के नंबर और ई-मेल आईडी, जिनपर की जा सकती है शिकयत

NAMEGMsLAND LINEEMAIL
Man Mohan GuptaGM022-66985203Gm.sme.L1@bankofbaroda.com
Mina Ketan DasGM022-66684839Mina.Das@bankofindia.co.in
M SatyanarayanaAGM020-25614281agmmsme@mahabank.co.in
D.MadhavarajGM080-22248409madhavarajd@canarabank.com
MS. ASHA KOTASTHANEGM022-61648728dgmmsme@centralbank.co.in
Veeraraghavan BDGM044-28134542veeraraghavan.b@indianbank.co.in
H.M. SINGHGM1125812931HO.PS@PSB.CO.IN
Ashok Kumar GuptaGM ak_gupta@pnb.co.in
S. KalyanramGM2222740510gm.micofinance@sbi.co.in
M KSURANAGM033-44558027msme.calcutta@ucobank.co.in
Manish AwasthiChief Manager manish.awasthi@unionbankofindia.com

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,