बैंक नहीं दे रहा है मुद्रा लोन? तो इन नंबरों पर करें शिकायत
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत तीन तरह के लोन शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण मुद्रा लोन दिए जाते हैं। इसके तहत 50 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक लोन का प्रावधान है। हालांकि सरकार बार-बार कहती है कि आप...
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत तीन तरह के लोन शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण मुद्रा लोन दिए जाते हैं। इसके तहत 50 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक लोन का प्रावधान है। हालांकि सरकार बार-बार कहती है कि आप मुद्रा लोन लेकर अपना कारोबार स्टार्ट कीजिए या उसका विस्तार करिए पर बैंक लोन देने में आनाकानी करते हैं।अगर बैंक से आप बेहद परेशान हो चुके हैं तो हम आपको बताते हैं कि कैसे और कहां बैंक की शिकायत करें ताकि आपकी शिकायत पर लोन जल्दी मिल जाए। इससे पहले आइए जानते हैं कि मुद्रा योजना है क्या?
मुद्रा लोन की तीन कैटेगरी
- मुद्रा योजना, माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट रीफाइनेंस एजेंसी ( MUDRA) का संक्षिप्त रूप है। अगर आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत बैंक से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
- मुद्रा योजना के तहत तीन तरह के लोन - शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण मुद्रा लोन दिए जाते हैं
- शिशु मुद्रा लोन: अपना बिजनेस शुरू करने या स्टार्ट-अप शुरू करने वाला कोई व्यक्ति इसके तहत 50 हजार रुपये तक लोन ले सकता है
- किशोर मुद्रा लोन: इस स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनका अपना बिजनेस हो लेकिन अभी स्थापित नहीं हो पाए हैं, ऐसे लोग 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको 14 से 17 फीसदी तक ब्याज देना पड़ सकता है।
- तरुण मुद्रा लोन: इसके तहत बिजनेस के विस्तार के लिए दस लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। इस पर 16 फीसदी का ब्याज देना पड़ता है।
यह भी पढ़ें:
लोन लेने से पहले पहले यह तय करें कि आपको किस कैटेगरी में लोन चाहिए. आप शिशु लोन चाहते हैं या फिर किशोर या मुद्रा लोन। अपना लोन प्रपोजल के साथ मुद्र लोन की वेबसाइट पर जरूरी फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए https://www.mudra.org.in/ पर क्लिक करें। इसमें जाकर निर्धारित लोन जरूरत के लिए अप्लाई करें।
अगर लोन न मिले तो यहां करें शिकायत
टोल फ्री नंबर
- नेशनल : 1800 180 1111 और 1800 11 0001
- उत्तर प्रदेश: 18001027788
- उत्तराखंड: 18001804167
- बिहार: 18003456195
- छत्तीसगढ़: 18002334358
- हरियाणा: 18001802222
- हिमाचल प्रदेश:18001802222
- झारखंड: 1800 3456 576
- राजस्थान: 18001806546
- मध्य प्रदेश: 18002334035
- महाराष्ट्र:18001022636
क्रम संख्या | बैंक | अधिकारी | नंबर | ई-मेल |
1 | Allahabad Bank | Sudhanshu Gaur GM | 033-22622883, | Ho.Sme@allahabadbank.in
|
2 | Andhra Bank | M Sreenivasa Rao GM | 040-23252352 | sme@andhrabank.co.in
|
3 | Bank of Baroda | Purnima Rao GM | 022-66985857 | GM.SME.BCC@bankofbaroda.com
|
4 | Bank of India | Shri Mina Ketan Das GM | 022-66684839 | Mina.Das@bankofindia.co.in
|
5 | Bank of Maharashtra | Mr. Vasant Mhaske | GM 02025614206, 020-25614264 | Dgmpri@mahabank.co.in
|
6 | Canara Bank | Sri. D.Madhavaraj GM | 080-22248409 | madhavarajd@canarabank.com
|
7 | Central Bank of India | Shri.S.S.Rao GM | 022-61648740 | dgmmsme@centralbank.co.in
|
8 | Corporation Bank | G M Bellad GM | 0824-2861412, 2861821 | hosme@corpbank.co.in
|
9 | Indian Bank | Mr. Veeraraghavan B DGM | 044-28134542 | veeraraghavan.b@indianbank.co.in
|
10 | Indian Overseas Bank | Anilkumar loothra | 044-28889250 | anilkumarloothra@iobnet.co.in
|
11 | Punjab & Sind Bank | Sh. H.M. SINGH GM | 011-25812931 | HO.PS@PSB.CO.IN
|
12 | Punjab National Bank | Ms. Neerja Kumar GM | 011-23312625 | neerja_kumar@pnb.co.in
|
13 | State Bank of India | S Kalyanram GM | 022-22740510 | gm.micofinance@sbi.co.in
|
14 | Syndicate Bank | Prasanna Kumar S J GM | 080-22204564 | corbd@syndicatebank.co.in
|
15 | UCO Bank | M K SURANA GM | 033-44558027 | msme.calcutta@ucobank.co.in
|
16 | Union Bank of India | P NARSIMHA RAO GM | 022-22892201 | pnarasimharao@unionbankofindia.com
|
17 | United Bank of India | Naresh Kumar Kapoor GM | 033-22480499 | gmact@unitedbank.co.in
|
15 | UCO Bank | M K SURANA GM | 033-44558027 | msme.calcutta@ucobank.co.in
|
16 | Union Bank of India | P NARSIMHA RAO GM | 022-22892201 | pnarasimharao@unionbankofindia.com
|
17 | United Bank of India | Naresh Kumar Kapoor GM | 033-22480499 | gmact@unitedbank.co.in
|
लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मुद्रा लोन लेने के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट, फोटोग्राफ, बिक्री दस्तावेज, प्राइस कोटेशन्स बिज़नस ID और पता प्रमाण पत्र की जरूर होती है। इसके अलावा जीएसटी आइडेंटिफिकेशन नंबर, इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी देनी होगी. एसबीआई की इस वेबसाइट पर जाकर आप मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वर्तमान और नई इकाईयां
मुद्रा योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋण सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी द्वारा गारंटीकृत होते हैं और इसे राष्ट्रीय ऋण गारंटी न्यासी कंपनी (एनसीजीटीसी) के माध्यम से प्रदान किया जाता है।गारंटी कवर पांच वर्षों के लिए उपलब्ध होता है । इसलिए मुद्रा योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले ऋणों के लिए अधिकतम अवधि 60 माह है। अब ऋण लीड्स उद्यमीमित्र पोर्टल (www.udyamimitra.in) पर उपलब्ध होते हैं। शाखाएँ साइट को यूजरनेम और पासवर्ड से एक्सेस कर सकती हैं। सभी शाखाओं द्वारा समस्त पात्र सीसी खातों के लिए मुद्रा रूपे कार्ड जारी किया जाएगा ।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।