आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, कम हुई होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ईएमआई
मुख्य बातें
- आईसीआईसीआई बैंक ने जुलाई महीने के पहले दिन अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है
- देश के बड़े प्राइवेट बैंक ने लोन की ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है
- सीएनबीसी-टीवी 18 के मुताबिक बैंक ने सभी अवधि..

आईसीआईसीआई बैंक ने जुलाई महीने के पहले दिन अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। देश के बड़े प्राइवेट बैंक ने लोन की ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। सीएनबीसी-टीवी 18 के मुताबिक बैंक ने सभी अवधि की लोन दरें 0.15 फीसद तक कम कर दी है। बैंक के इस फैसले से होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ईएमआई कम हो जाएगी। बीते महीने आईसीआईसीआई बैंक ने 50 लाख रुपए से कम की सभी जमा पर ब्याज दर को 0.25 फीसद घटाकर 3.25 से 3 फीसद कर दिया। जबकि, 50 लाख रुपए या उससे अधिक की जमा पर ब्याज दर को 3.75 से घटाकर 3.50 फीसद किया है।
यह भी पढ़ें: चीन के साथ देश की व्यापार नीतियों का खुलासा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
वहीं जून के आखिरी हफ्ते में एचडीएफसी बैंक ने भी अपने खुदरा प्रधान ऋण दर में 20 आधार अंकों की कटौती की थी। इससे रेट 16.20 फीसद पर आ गई है। इससे सभी मौजूदा रिटेल होम लोन और गैर-होम लोन ग्राहकों को फायदा होगा। वहीं इससे पहले स्टेट बैंक बाहरी बेंचमार्क से जुड़ी ऋण दर के साथ ही रेपो रेट से जुड़ी कर्ज की ब्याज दर में 0.40 प्रतिशत कटौती की घोषणा कर चुका है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। बैंक ने ईबीआर को जहां 7.05 प्रतिशत से घटाकर 6.65 फीसद सालाना कर दिया है, वहीं रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दर को 6.65 फीसद से घटाकर 6.25 फीसद कर दिया है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


