ईपीएफ बैलेंस केवल 5 सेकेंड में चेक करने का यह है सबसे आसान तरीका

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • आपके पीएफ खाते में जमा राशि पर इस बार ब्याज 8.5% की दर से जाने वाला है
  • काफी दिनों से लटकी ब्याज की रकम जल्द ही ईपीएफओ आपके खाते में भेज देगा
  • क्योंकि वित्त मंत्रालय ने पीएफ खाताधारकों को ब्याज..
ईपीएफ बैलेंस केवल 5 सेकेंड में चेक करने का यह है सबसे आसान तरीका

आपके पीएफ खाते में जमा राशि पर इस बार ब्याज 8.5% की दर से जाने वाला है। काफी दिनों से लटकी ब्याज की रकम जल्द ही ईपीएफओ आपके खाते में भेज देगा। क्योंकि वित्त मंत्रालय ने पीएफ खाताधारकों को ब्याज क्रेडिट करने की मंजूरी दे दी है। इसलिए अब आप अपना पीएफ बैलेंस केवल एक मिस्ड काल से आसानी से चेक कर सकते हैं। मिस्डकॉल करने के के 3 से 5 सेकेंड के अंदर ही आपके खाते में ब्याज क्रेडिट हुआ है या नहीं, पता चल जाएगा।  

यह भी पढ़ें: EPFO भेज रहा ब्याज का पैसा, बैलेंस चेक करें, नहीं मिला तो यूं करें शिकायत

अगर आपका मोबाइल नंबर आपके यूएएन, पैन और आधार से लिंक है तो फौरन अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद ईपीएफओ के संदेश के जरिए पीएफ की डिटेल मिल जाएगी।  वहीं, आप मिस्ड कॉल नहीं करना चाहते तो एक और तरीका है। आप एसएमएस के जरिए  भी बैलेंस चेक कर सकते हैं । इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG ( आखरी तीन अक्षर भाषा के लिए है) लिखकर भेजना होगा। आपके पीएफ की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN HIN लिखकर भेजना होगा। पीएफ बैलेंस जानने की यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में मिल रही है। पीएफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका यूएएन,  बैंक एकाउंट, पैन (PAN) और आधार (AADHAR) से लिंक्ड हो। ईपीएफओ की वेबसाइट पर अपनी पासबुक पर बैलेंस चेक कर सकते हैं। पासबुक देखने के लिए यूएन नंबर होना जरूरी है। 

इसके अलावा आप ऑनलाइन भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें..

ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करें। epfindia.gov.in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें।

ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज passbook.epfindia.gov.in पर आ जाएंगे।

यहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरें।

सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करें।

यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा। 

उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं बैलेंस 

अपना उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें।

आपको एक अन्य पेज पर इम्पलॉयी-सेंट्रिक सर्विस (employee-centric services) पर क्लिक करना होगा।

यहां व्यू पासबुक पर क्लिक करें। अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (ओटीपी) नंबर भरें। ओटीपी आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके बाद आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। 

क्या होता है यूएएन - 

ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सर्विस देता है, जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,