सरकारी बैंक ग्राहकों को राहत! अब बस एक फोन पर हो जाएंगे सारे काम, फटाफट सेव कर लें ये नंबर 

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • How to check bank account details via phone: कोरोना महामारी के बाद से जहां तक संभव हो लोग घर से ही सभी जरूरी कामों को पूरा कर रहे हैं
  • ऐसे में देश के तमाम सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को घर बैठे..
सरकारी बैंक ग्राहकों को राहत! अब बस एक फोन पर हो जाएंगे सारे काम, फटाफट सेव कर लें ये नंबर 

How to check bank account details via phone: कोरोना महामारी के बाद से जहां तक संभव हो लोग घर से ही सभी जरूरी कामों को पूरा कर रहे हैं। ऐसे में देश के तमाम सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को घर बैठे बैंकिग (Banking Service At Home) की सहूलियत दे रहा है। कोरोना के बढ़ते केसों के बीच पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कस्टमर्स को बैंकिंग सेवा (banking service number) के लिए नंबर जारी किए है। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल में...


पंजाब नेशनल बैंक (PNB customer care numbers)-
इस संबंध में पीएनबी ने एक ट्वीट किया है। बैंक ने अपने ट्वीट में तीन नंबर शेयर करते हुए कहा है, ''सभी बैंकिंग आवश्यकताओं को केवल एक कॉल में पूरा करें!हमारे कस्टमर केयर नंबरों पर कॉल करें और अपनी बैंकिंग पूरी करें!'' साथ ही बैंक ने 10 ऐसे कार्यों के बारे में भी बताया है, जिसे कस्टमर्स फोन पर ही पूरा सकते हैं। इसके लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। PNB की सेवाओं में डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन लिमिट अपडेट, ई-स्टेटमेंट रजिस्टर, UPI/IBS/MBS ब्लॉक करने की सुविधा, चेक पेमेंट को रोकना, अकाउंट फ्रीज करना, बैलेंस इंक्वायरी और लास्ट 5 ट्रांजैक्शन चेक करना, डेबिट कार्ड ब्लॉक करना या इश्यू करना, ग्रीन पिन जेनेरेट करना या ब्लॉक करना, अपने कार्ड जो इनेबल या डिसेबल करना, चेक बुक रिक्वेस्ट, चेक स्टेटस आदि शामिल हैं। 


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI troll free number)
SBI ग्राहकों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। State Bank of India ने हाल ही में अपने ट्वीट में लिखा है कि घर पर रहें सुरक्षित रहें, हम आपकी सेवा के लिए हैं। SBI आपको एक संपर्क रहित सेवा प्रदान करता है जो आपकी तत्काल बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। हमारे टोल फ्री नंबर 1800 1234 पर कॉल करें।

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के 4 छुपे रुस्तम स्टॉक जो निवेशकों को कर रहा मालामाल, पोर्टफोलियो में कर सकते हैं शामिल!

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB customers banking service number)
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने अपने कस्टमर्स को बैंकिंग सेवा के लिए नंबर जारी किए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) की व्हाट्सऐप बैंकिंग (WhatsApp Banking) सेवाओं में बैलेंस चेक, डेबिट कार्ड ब्लॉक करना, मिनी स्टेटमेंट, बैंकिंग उत्पादों के बारे में जानना, चेक बुक रिक्वेस्ट, चेक स्टेटस, ब्याज दर व सर्विसेज आदि शामिल हैं। बैंक की व्हाट्सऐप बैंकिंग का फायदा उठाने के लिए मोबाइल की कॉन्टेक्ट लिस्ट में बैंक का व्हाट्सऐप बिजनेस नंबर 8433888777 सेव करना होगा। 

यह भी पढ़ें- छप्परफाड़ रिटर्न! इस पेनी स्टॉक ने सिर्फ 3 महीने में 1 लाख रुपये को बना दिया ₹2.5 करोड़, क्या आपके पास है? 

बड़े काम के हैं ये नंबर
अकाउंट बैलेंस जानने के लिए- 8468001111 पर मिस्ड कॉल करें
आखिरी 5 लेनदेन की जानकारी लेने के लिए- 8468001122 पर मिस्ड कॉल करें
टोल फ्री नंबर- 18002584455 / 18001024455
व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवाओं के लिए- 8433888777
 

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,