Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़How long will banks be closed in February 2021

Bank Holiday: फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

नए साल का पहला महीना समाप्त होने को है। वित्तीय मामलों को नजरिए से देखें तो फरवरी काफी महत्वपूर्ण महीना होता है। हर साल सरकार इस महीने में देश का बजट पेश करती है। जनवरी के मुकाबले देखें तो फरवरी...

Tarun Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 27 Jan 2021 05:31 PM
हमें फॉलो करें

नए साल का पहला महीना समाप्त होने को है। वित्तीय मामलों को नजरिए से देखें तो फरवरी काफी महत्वपूर्ण महीना होता है। हर साल सरकार इस महीने में देश का बजट पेश करती है। जनवरी के मुकाबले देखें तो फरवरी में बहुत छुट्टियां नहीं रहती हैं। लेकिन इसके बावजूद अलग-अलग राज्यों में कई ऐसे त्योहार रहेंगे जब बैंक सेवाएं बंद रहेंगी। 

फरवरी में कब रहेंगी छुट्टियां 

12 फरवरी- शुक्रवार- सोनम लोसार- सिक्किम 

15 फरवरी- सोमवार- लुई नगाई नी- मणिपुर 

16 फरवरी- मंगलवार- वसंत पंचमी- हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल 

19 फरवरी- शुक्रवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- महाराष्ट्र 

20 फरवरी- शनिवार- अरुणांचल और मिजोरम स्टेट डे- अरुणांचल और मिजोरम 

26 फरवरी- शुक्रवार- हजरत अली जयंती- उत्तर प्रदेश 

27 फरवरी- शनिवार- गुरू रविदास जयंती- चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब 

 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें