Home loan: बैंक ऑफ बड़ौदा सहित ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन, चेक करें ईएमआई और इंटरेस्ट रेट
देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसका असर हमें अपनी अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई पड़ता है। कोरोना के कारण घरों के दामों में पहले की तुलना में कमी आई है। ऐसे में अगर आप घर लेने की सोच...
देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसका असर हमें अपनी अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई पड़ता है। कोरोना के कारण घरों के दामों में पहले की तुलना में कमी आई है। ऐसे में अगर आप घर लेने की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा मौका हो सकता है। कई ऐसे बैक हैं, जो सस्ते होम लोन दे रहे हैं। अगर सभी बैंकों की बात करें तो कोटक महिन्द्रा बैंक का होम लोन सबसे सस्ता है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का नंबर आता है। पंजाब नेशनल बैंक का भी होम लोन काफी किफायती है। वहीं, अगर हम बात करें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो बैंक अपने ग्राहकों को 75 लाख रुपये के होम पर 6.95% - 7% तक का ब्याज दर वसूल रहा है।
आइए जानते हैं कि अगर आप 20 साल के लिए 75 लाख रूपये होम लोन लेना चाहते हैं तो कितनी ईएमआई आएगी।
बैंक | ब्याज दर (%) | ईएमआई (रूपये) |
कोटक महिन्द्रा बैंक | 6.65 | 56,582 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 6.75 | 57,027 |
पंजाब नेशनल बैंक | 6.80 | 57,250 |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 6.85 | 57,474 |
पंजाब एंड सिंड बैंक | 6.85 | 57,474 |
केनारा बैंक | 6.90 | 57,698 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 6.90 | 57,698 |
एक्सिस बैंक | 6.90 | 57,698 |
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस | 6.90 | 57,698 |
आंकड़े बैंक बाजार डाॅट काॅम से लिए गए हैं।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।