ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessHindustan Purvodaya 2019 with trivago abhinavo 10 main points From Jharkhand Ranchi

Purvodaya2019: ट्रिवागो के अभिनव कुमार ने कही ये 10 प्रमुख बातें

Hindustan Purvodaya Live Updates: हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019 (Hindustan Purvodaya 2019) का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में किया जा रहा है। यहां आज लखीसराय के ट्रिवागो शुरू करने वाले अभिनव कुमार ने...

Purvodaya2019: ट्रिवागो के अभिनव कुमार ने कही ये 10 प्रमुख बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 18 Sep 2019 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

Hindustan Purvodaya Live Updates: हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019 (Hindustan Purvodaya 2019) का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में किया जा रहा है। यहां आज लखीसराय के ट्रिवागो शुरू करने वाले अभिनव कुमार ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि वह आइडिया को सफल बनाने के लिए अच्छी टीम होनी चाहिए, जिसमें टेक और बिजनेस से जुड़े लोगों का अच्छा समावेश हो। अच्छी टीम होने से आपका आइडिया बहुत आगे निकल सकता है।

अभिनव की 10 प्रमुख बातें..

1 मेरे जीवन में जहां पर नेगेटिविटी आती दिखती है, मैं उसे वहीं छोड़ देता हूं क्योंकि मैं अगर उसको लेकर रिजिड हो गया, तो वहां से आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा 

2 हमने इंडिया में प्रयोग किया और सफल हुए
ट्रिवागो इंडिया के हेड अभिनव कुमार ने कहा कि ट्रिवागो को इंडिया में लॉन्च करना और कैसे यहां इसे स्थापित करेंगे, इस पर काम कर रहे थे और इसकी जिम्मेवारी मेरे ऊपर थी। हमने थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट किया और सफल हो गया। 

3 आपके प्रोडक्ट के बारे में आपसे बेहतर कोई नहीं जानता- अभिनव
खुद एड में आने के सवाल पर ट्रिवागो इंडिया के हेड अभिनव कुमार ने कहा आपके प्रोडक्ट को आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। मसलन आप किराए पर यदि किसी को लाएंगे तो वह आपके काम को जिस हद तक एक्सप्रेस कर पाएगा, वह आप से कम होगा। 

हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019 में बोले अमित शाह: जम्मू-कश्मीर में कोई पाबंदी नहीं है

4 हमने इंडिया में प्रयोग किया और सफल हुए
ट्रिवागो इंडिया के हेड अभिनव कुमार ने कहा कि ट्रिवागो को इंडिया में लॉन्च करना और कैसे यहां इसे स्थापित करेंगे, इस पर काम कर रहे थे और इसकी जिम्मेवारी मेरे ऊपर थी। हमने थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट किया और सफल हो गया।

5 ट्रिवागो इंडिया के हेड अभिनव कुमार ने अपनी बातचीत की शुरुआत उस एड से की, जिससे वह फेमस हुए। उन्होंने ट्रोलर्स को भी थैंक किया।

6 बिहार और झारखंड को लेकर अभिनव ने कही ये बात ट्रिवागो इंडिया के हेड अभिनव ने कहा कि मेरा जन्म पटना में हुआ है। मैं नामकुम से पढ़ाई की है और लंबा सफर तय किया है। पिता जी बिहार से हैं, खेती करते हैं और पहले रेलवे में कॉन्ट्रैक्टर थे। मैं पुणे गया और आगे की पढ़ाई की। मेरी बहन सीनियर थी, इसलिए उसने ही उनकी बहन ने उनकी पढ़ाई के लिए निर्णय लिय। उनकी बहन उसी स्कूल में सीनियर थीं, इसलिए उसकी छोड़ी हुई किताबें उन्हें मिलती थी। बैचलर करने के बाद नॉर्थ इटली में उन्हे स्कॉलरशिप मिला। उन्होंने इकॉनोमिक्स में मास्टर किया। उसके बाद एक कंपनी में काम किया। साल 2012 में ट्रिवागो से फोन आया और उन्होंने इंडिया में लॉन्च करने की बात कही। तब मुझे लगा कि इंडिया में जाने के लिए यह बेहतर प्रोडक्ट है।

 

 

7 अभी अभिनव जर्मनी में रहते हैं। वह अब ट्रिवागो के साथ नहीं हैं और अब वह फ्रिलांस कर रहा हैं।

8 अभिनव ने कहा कि आप अपनी सर्विस को बेहतर कर सकते हैं तो आप आगे निकल सकते हैं।

9 अभिनव ने कहा कि गांव-गांव तक एजुकेशन लेकर जाने की जरुरत है। 

10 आइडिया को सफल बनाने के लिए अच्छी टीम होनी चाहिए, जिसमें टेक और बिजनेस से जुड़े लोगों का अच्छा समावेश हो।


 

Hindustan Purvodaya 2019 LIVE: ट्रिवागो फेम अभिनव बोले- स्टार्टअप के लिए केवल आइडिया जरूरी नहीं, समाज के प्रॉब्लम को सॉल्व करना अहम

झारखंड में भी NRC के पक्ष में हैं CM रघुवर दास, बोले- बांग्लादेशी हमारे मुस्लिम भाई-बहनों का हक मार रहे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें