FD पर वरिष्ठ नागरिकों को यह बैंक दे रहा अधिक ब्याज
मुख्य बातें
- लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यस्था को रफ्तार देने के लिए एसबीआई समेत कई बैंकों ने अपने कर्ज जहां सस्ते किए हैं वहीं फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें कम करके अपने ग्राहकों को झटका दे चुके हैं

लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यस्था को रफ्तार देने के लिए एसबीआई समेत कई बैंकों ने अपने कर्ज जहां सस्ते किए हैं वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें कम करके अपने ग्राहकों को झटका दे चुके हैं। इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा नुकसान एफडी करने वालों को हो रहा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई ने SBI Wecare डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम में 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 30 बेसिस पॉइंट्स का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। इसको देखते हुए अब एचडीएफसी बैंक भी सीनियर सिटिजन के लिए एक स्कीम लेकर आया है।
निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने कहा कि वह वरिष्ठ नागरिकों की लंबी अवधि की जमा राशि पर ब्याज 0.25 प्रतिशत अधिक देगा। बैंक ने एक बयान में कहा कि वह वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल से अधिक और 10 साल से कम अवधि की मियादी जमाओं पर सामान्य ग्राहकों को दिए जाने वाले ब्याज से 0.75 प्रतिशत अधिक ब्याज देगा। बयान के अनुसार 5 लाख रुपये तक के जमा पर वरिष्ठ नागरिकों और अन्य की तुलना 0.50 प्रतिशत ऊंचा ब्याज प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने भी वरिष्ठ नागिरकों के लिये इसी प्रकार की पेशकश की थी।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


