भारतीय पेशेवरों को आज बड़ा झटका दे सकता है अमेरिका, ट्रंप कर सकते हैं H1-B वीजा पर पाबंदियों की घोषणा

एजेंसी, नई दिल्ली
share

मुख्य बातें

  • कोविड महामारी के बीच अमेरिका में बेरोजगारी की दर बढ़ने के साथ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज एच -1 बी वीजा सहित अस्थायी कार्य वीजा को निलंबित करने की घोषणा कर सकते हैं
  • 180 दिनों के लिए ये..

भारतीय पेशेवरों को आज बड़ा झटका दे सकता है अमेरिका, ट्रंप कर सकते हैं H1-B वीजा पर पाबंदियों की घोषणा

कोविड महामारी के बीच अमेरिका में बेरोजगारी की दर बढ़ने के साथ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज एच -1 बी वीजा सहित अस्थायी कार्य वीजा को निलंबित करने की घोषणा कर सकते हैं।।180 दिनों के लिए ये प्रतिबंध संभव हैं। ऐसा हुआ तो भारतीय पेशेवरों को बड़ा झटका लगेगा। ऐसा करना ट्रंप की चुनावी  मजबूरी बन गई है।  'ग्रेट अमेरिकन ड्रीम' को पूरा करने के लिए वीजा प्रतिबंध दुनिया के विभिन्न हिस्सों के 2.4 लाख लोगों को प्रभावित कर सकता है।  H-1B वीजा आवेदकों की सूची में सबसे ज्यादा भारतीय आईटी पेशेवर प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्रीज 150 अरब डालर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

बता दें अमेरिका में काम करने के लिए H1-B वीजा पाने वाले लोगों में सबसे ज्‍यादा भारतीय आईटी प्रोफेशनल्‍स होते हैं।  ऐसे में वीजा पाबंदियों का सबसे ज्‍यादा नुकसान भारतीयों को होना तय है। यह भी माना जा रहा है कि नई वीजा पाबंदियों से इस समय वर्क वीजा पर अमेरिका में काम करने वाले लोगों पर असर नहीं पड़ेगा। बता दें ट्रंप ने हाल में एक साक्षात्‍कार के दौरान कहा था कि वह रविवार या सोमवार को नई वीजा पाबंदियों की घोषणा करेंगे। 

अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ी

कोरोना वायरस से  अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ी है। अमेरिकों को नौकरी देना प्राथमिकता है। वीजा पर रोक के असर की बात करें तो इससे देश में पहले से काम कर रहे लोगों पर असर नहीं होगा। ट्रंप के फैसले का 240,000 लोगों पर असर पड़ेगा। अमेरिका में हर साल 85,000 लोगों को एच-1बी वीजा मिलता है। कुल H-1B वीजा का 70 फीसदी सिर्फ भारतीयों को जाता है। 

ब्लूमबर्ग ने पहले ही बताया था कि ट्रंप सरकार एच -1 बी वीजा सहित  लोगों को अन्य वीजा श्रेणियों पर 180 दिनों के लिए अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। एनपीआर न्यूज की एक अन्य रिपोर्ट में कल कहा गया था कि वर्ष के अंत तक सभी अस्थायी कार्य वीजा को निलंबित करने की संभावना है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़भारतीय पेशेवरों को आज तगड़ा झटका दे सकता है अमेरिका