ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessGST revenue collection for Oct 2023 is second highest ever up by 13 percent check detail Business News India

GST कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ रुपये के पार, दूसरी बार हुआ यह कमाल

gst collection: आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 में 1.72 लाख करोड़ रुपये का माल और सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन हुआ है। यह दूसरी बार है जब कलेक्शन इस स्तर तक पहुंचा है।

GST कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ रुपये के पार, दूसरी बार हुआ यह कमाल
Deepak Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Nov 2023 03:27 PM
ऐप पर पढ़ें

gst collection: अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2023 में 1.72 लाख करोड़ रुपये का माल और सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन हुआ है। यह दूसरी बार है जब कलेक्शन इस स्तर तक पहुंचा है। अक्टूबर का जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 13% बढ़ा है। एक साल पहले अक्टूबर, 2022 में जीएसटी संग्रह 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा था। 

अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा: वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ''अक्टूबर, 2023 के लिए जीएसटी राजस्व अप्रैल, 2023 के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। अप्रैल, 2023 में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था।''  वित्त वर्ष 2023-24 में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। 

कलेक्शन के आंकड़े: जीएसटी कलेक्शन ₹172003 करोड़ है। इसमें से ₹​​30062 करोड़ सीजीएसटी है। वहीं, ₹38171 करोड़ एसजीएसटी है। इसके अलावा ₹91315 करोड़ (माल के आयात पर एकत्र ₹ 42,127 करोड़ सहित) आईजीएसटी है। वहीं, 12456 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 1,294 करोड़ रुपये सहित) उपकर है। केंद्र सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 42,873 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 36,614 करोड़ रुपये का निपटान किया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें