ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ बिजनेसबजट से पहले बड़ी खुशखबरी, ₹1.55 लाख करोड़ के पार गया GST कलेक्शन

बजट से पहले बड़ी खुशखबरी, ₹1.55 लाख करोड़ के पार गया GST कलेक्शन

आपको बता दें कि जनवरी 2023 के महीने में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,55,922 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल 2022 के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा ग्रॉस कलेक्शन है।

बजट से पहले बड़ी खुशखबरी, ₹1.55 लाख करोड़ के पार गया GST कलेक्शन
Deepak Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 31 Jan 2023 09:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

देश का आम बजट कल यानी 1 फरवरी को पेश होने वाला है। इससे पहले जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर गुड न्यूज आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 के महीने में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,55,922 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इसमें सीजीएसटी 28,963 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 36,730 करोड़ रुपये और आईजीएसटी 79,599 करोड़ रुपये शामिल है।

दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन: वित्त मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल 2022 के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा ग्रॉस कलेक्शन है। तब 1.68 लाख करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ था। वहीं, यह तीसरी बार है जब चालू वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन ने 1.50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इसके अलावा दिसंबर 2022 के महीने के दौरान 8.3 करोड़ ई-वे बिल जनरेट हुए, जो अब तक का सबसे अधिक है। नवंबर 2022 में ई-वे बिल जनरेशन 7.9 करोड़ था। 

दिसंबर के क्या थे आंकड़े: आपको बता दें कि दिसंबर, 2022 के दौरान ग्रॉस कलेक्शन 1,49,507 करोड़ रुपये का रहा। इसमें सीजीएसटी 26,711 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 33,357 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये है। 

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।