ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessGovt to issue Rs 75 coin to mark 75th anniversary of Tricolour hoisting by Netaji Subhash Chandra Bose

75 रुपये का सिक्का होगा जारी, जानें क्या होगा इसमें खास

सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पहली बार पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध...

75 रुपये का सिक्का होगा जारी, जानें क्या होगा इसमें खास
नई दिल्ली। एजेंसीThu, 15 Nov 2018 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पहली बार पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना में कहा गया है, "पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा पहली बार 'तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ' के मौके पर जारी करने के लिये केंद्र सरकार के अधिकार के तहत 75
रुपये मूल्य का सिक्का सरकारी ढलाई कारखाने में बनाया जाएगा।"

75 ग्राम के सिक्के की खास बातें    
- 35 ग्राम का होगा ये सिक्का
- सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा तथा निकल और जस्ता पांच-पांच प्रतिशत होंगे।
-  सिक्के में 'नेताजी सुभाषचंद्र बोस' की तस्वीर, सेलुलर जेल की पृष्ठभूमि में ध्वज को सलाम करते हुए दिखेगी।
- चित्र के नीचे "वर्षगांठ के साथ 75 का अंक छपा होगा।
- देवनागरी लिपि और अंग्रेजी दोनों भाषा में 'पहला तिरंगा फहराने का दिन सिक्के पर छपा होगा।

उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर, 1943 को, सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार सेलुलर जेल, पोर्ट ब्लेयर में तिरेगा फहराया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने 21 अक्टूबर को लालकिले पर राष्ट्रीय घ्वज फहराया था और सुभाष चंद्र बोस द्वारा बनाई गई आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक पट्टिका का अनावरण किया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें