बिना रिफॉर्म अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगी सरकार: पूर्व वित्त सचिव

May 13, 2020 07:32 am ISTMadan Tiwari नई दिल्ली, विशेष संवाददाता,
share

आर्थिक पैकेज की 20 लाख करोड़ रुपए की रकम का इस्तेमाल सरकार अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के मकसद से अपना खर्च बढ़ाने में करेगी। साथ ही उसे छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहायता देने जैसे कदम भी उठाने...

बिना रिफॉर्म अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगी सरकार: पूर्व वित्त सचिव

आर्थिक पैकेज की 20 लाख करोड़ रुपए की रकम का इस्तेमाल सरकार अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के मकसद से अपना खर्च बढ़ाने में करेगी। साथ ही उसे छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहायता देने जैसे कदम भी उठाने होंगे। पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने प्रधानमंत्री के आर्थिक राहत पैकेज पर 'हिन्दुस्तान' से खास बातचीत की और बताया कि बिना रिफॉर्म के सरकार अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आर्थिक राहत पैकेज की बारीक जानकारियां तो आने वाले दिनों में वित्तमंत्री की तरफ से सामने आएंगी लेकिन मोटे तौर पर सरकार को अपना खर्च बढ़ाना चाहिए, वहीं छोटे उद्योगों को संभालने के लिए उनकी कर्ज की मुश्किलें भी दूर करनी होंगी। उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक की तरफ से अलग अलग विकल्पों के जरिए 6 लाख करोड़ रुपए की राहत दी जा चुकी है। अब क्रेडिट पैकेज के तौर पर सरकार आने वाले दिनों में एमएसएमई को खास राहत दे सकती है।

उनके मुताबिक देश में 7-8 लाख एमएमएमई हैं, लॉकडाउन से उनका कारोबार चौपट हो गया था। सरकार इनको कर्ज की गारंटी दे सकती है या फिर ब्याज दरें इनके लिए सस्ता कर सकती है। इस दिशा में 4 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते हैं। वहीं किसानों के लिए भी नया इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिहाज से भी खर्च बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार एक फिस्कल पैकेज के तहत अपना खर्च भी बढ़ाएगी। इसके लिए सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए उधारी भी 50 फीसदी बढ़ाई है। ऐस में माना जा रहा है कि इस दिशा में 6 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते हैं। वहीं सरकार को रिफॉर्म भी करने होंगे। इसके तहत जमीन से जुड़े कानूनों को इंडस्ट्री के मुफीद बनाने। वहीं, इंडस्ट्री को सस्ती ऊर्जा दी जाएगी तभी अर्थव्यवस्था और इंडस्ट्री की ग्रोथ में सहायता मिलेगी। सिस्टम में सरकार और आरबीआई की तरफ से करीब पौने आठ लाख करोड़ रुपए आ चुके हैं बाकी के ऐलान आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,