Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Google fined record $2.7bn by EU for favouring its own e-commerce service

हेराफेरी का आरोप: गूगल पर 17,400 करोड़ रुपये का जुर्माना

अपने सर्च इंजन में तकनीकी हेराफेरी करने के आरोप में यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने गूगल कंपनी पर 2.7 अरब डॉलर (करीब 17,400 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया है। ईयू के एंटी ट्रस्ट नियामक ने यह जुर्माना...

हेराफेरी का आरोप: गूगल पर 17,400 करोड़ रुपये का जुर्माना
एजेंसी नई दिल्लीTue, 27 June 2017 08:35 PM
हमें फॉलो करें

अपने सर्च इंजन में तकनीकी हेराफेरी करने के आरोप में यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने गूगल कंपनी पर 2.7 अरब डॉलर (करीब 17,400 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया है। ईयू के एंटी ट्रस्ट नियामक ने यह जुर्माना कंपनी पर भरोसा तोड़ने के लिए लगाया है। अल्फाबेट कंपनी की इकाई गूगल को सर्च परिणामों में हेराफेरी करने का दोषी पाया गया है। 

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी के खिलाफ लंबित दो अन्य मामलों में कड़ा रुख अपनाया जा सकता है। ईयू के मुताबिक सर्च इंजन गूगल के पास अपनी शॉपिंग सेवा को प्राथमिकता देना बंद करने के लिए 90 दिनों का वक्त है। अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है तो अल्फाबेट की प्रतिदिन के वैश्विक टर्नओवर का 5 फीसदी जुर्माना अलग से लगाया जाएगा। आयोग ने पाया कि गूगल ने अपने सिस्टम में ऐसा तकनीकी हेरफेर किया है, जिससे सर्च परिणाम में उसकी शॉपिंग सेवा ही प्रमुखता से दिखती है। दूसरी तरफ प्रतिद्वंद्वी साइटों को हतोत्साहित किया जा रहा है। 

यूरोपीय प्रतिस्पर्धा आयुक्त मार्ग्रेथ वेस्टेगर ने कहा, ‘गूगल ने जो किया वह अवैध है। उसने अन्य कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्पर्धा के अधिकार से वंचित किया। सबसे अहम यह भी है कि गूगल ने यूरोप के उपभोक्ताओं को असली पसंद मुहैया नहीं कराई।’ गूगल ईयू कोर्ट में आगे अपील कर सकता है, लेकिन इसमें लंबा समय लगेगा। पिछली बार इंटेल कंपनी की अपील पर फैसला आने में सात साल लग गए थे। 

इन्होंने की थी शिकायत
गूगल के खिलाफ येल्प, ट्रिपएडवाइजर, फाउंडेम, न्यूज कॉर्प और फेयरसर्च जैसी कंपनियों ने सर्च परिणाम में हेरफेर की शिकायत की थी। यह कार्रवाई सात साल लंबी जांच के बाद की गई है। 

सबसे बड़ा जुर्माना 
--ईयू में चले किसी केस में लगाया गया सबसे बड़ा जुर्माना 
--1.06 अरब डॉलर का जुर्माना लगा था इंटेल कंपनी पर 2009 में 
--3 फीसदी पिछले साल कंपनी के टर्नओवर के बराबर है जुर्माना 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें