3 लॉकडाउन में सोना 3885 रुपये उछला, चौथे में होगा 50 हजारी!

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लॉकडाउन-3 में अधिकतर सपाट चाल चलने वाला सोना 15 मई को अचानक गियर बदला और ऑलटाइम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ा उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट सोने कीमत 47067 रुपए...

3 लॉकडाउन में सोना 3885 रुपये उछला, चौथे में होगा 50 हजारी!

लॉकडाउन-3 में अधिकतर सपाट चाल चलने वाला सोना 15 मई को अचानक गियर बदला और ऑलटाइम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ा उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट सोने कीमत 47067 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। पहले तीन लॉकडाउन में सोना 3885 रुपये प्रति दस ग्राम उछल चुका है।

सोना लॉकडान 1.0 लॉकडाउन 2.0 लॉकडाउन 3.0
24 कैरेट 2610 121 1154
23 कैरेट 2600 121 1150
22 कैरेट 2280 0 1157

आंकड़े रुपये प्रति 10 ग्राम, स्रोत: Ibjarate

अगर लॉकडाउन के दौरान सोने-चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच पहले लॉकडाउन में 24 कैरेट सोना 2610 रुपये उछला वहीं दूसरे लॉकडाउन ( 15 अप्रैल से 3 मई) के बीच केवल 121 रुपये की हुई बढ़त हुई। तीसरे लॉकडाउन (3 मई से 17 मई) मे सोना एक नया इतिहास रचते हुए 47067 रुपये के अबतक के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गया। इस दौरान सोने की कीमत में कुल 1154 रुपये का इजाफा हुआ।

डेट 24 कैरेट सोने का मूल्य 23 कैरेट सोने का मूल्य 22 कैरेट सोने का मूल्य
15 मई 47067 46879 43113
4 मई 45913 45729 42056
13 अप्रैल 46034 45850 42056
25 मार्च 43424 43250 39776

आंकड़े रुपये प्रति 10 ग्राम, स्रोत: Ibjarate

लॉकडाउन में कई रिकॉर्ड बने और टूटे

पहली बार सोना 9 अप्रैल को 45201 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया। चार दिन बाद यह रिकॉर्ड टूट गया और 13 अप्रैल को सोना पहुंच गया 46034 रुपये प्रति दस ग्राम पर। सोने ने इस दिन  ऑल टाइम नया कीर्तिमान स्थापित किया, लेकिन 15 अप्रैल को यह भी ध्वस्त हो गया। सोना 46534 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक और नए  शिखर पर पहुंच गया। यह भी रिकॉर्ड अगले ही दिन 16 अप्रैल को टूट गया और 10 ग्राम गोल्ड की कीमत हो गई 46928 रुपये।  इसके बाद 15 मई को सोना 47067 रुपये पर पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 

कहां तक जा सकते हैं सोने के भाव?

साल 2020 में हम सोने की कीमत 53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव तक देख सकते हैं । इस धारणा को बल देने वाले इस समय कई कारक हैं । जैसे दुनियाभर में केंद्रीय बैंकों की ओर से नीतिगत दरों में कटौती जो इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था गहरी मंदी में है और सोना सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर जाना जाता है । शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच निवेशकों का रुझान भी सोने में बढ़ा है । जिससे मांग को बल मिला है । गोल्ड ईटीएफ की ओर से की जा रही भारी खरीदारी इसका सीधा संकेत है ।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,