Gold Price Today 26th November 2020: आज सर्राफा बाजार खुलते ही एक बार फिर सोने-चांदी के भाव गिरे पर बंद होते-होते गोल्ड के रेट में मामूली तेजी देखी गई। गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 130 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 48805 रुपये पर खुला और 48972 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी का हाजिर भाव शुरू में 301 रुपये नरम होकर 59890 रुपये प्रति किलो पर था बाद में 69 रुपये चढ़कर 60260 पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.42 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर में सोने के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: 45 हजार रुपये से नीचे भी जा सकता है सोना, जानें क्यूं गिर रहे हैं दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 26 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
शाम का बंद भाव
धातु | 26 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 25 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48972 | 48935 | 37 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48776 | 48739 | 37 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44858 | 44824 | 34 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36729 | 36701 | 28 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28649 | 28627 | 22 |
Silver 999 | 60260 Rs/Kg | 60191 Rs/Kg | 69 Rs/Kg |
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 48,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद
दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 17 रुपये की मामूली तेजी के साथ 48,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
पिछले कारोबारी सत्र में भाव 48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 28 रुपये की साधारण तेजी के साथ 59,513 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 59,485 रुपये प्रति किग्रा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ''रुपये में सुधार से दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोने में 17 रुपये की मामूली तेजी आई ।
सुबह का भाव
धातु | 26 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 25 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48805 | 48935 | -130 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48610 | 48739 | -129 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44705 | 44824 | -119 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36604 | 36701 | -97 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28551 | 28627 | -76 |
Silver 999 | 59890 रुपये प्रति किलो | 60191 रुपये प्रति किलो | -301 रुपये प्रति किलो |
इन वजहों से गिर रहा सोने का भाव
कोरोना का कारगर टीका बनाने के करीब दुनिया की कई दवा कंपनियां पहुंच चुकी हैं। इसकी वजह से आने वाले समय में कोरोना का डर कम होगा और सोना बहुत ज्यादा सुरक्षित निवेश नहीं रह जाएगा। यही वजह है सोने के रेट में गिरावट आ रही है। इसके अलावा अमेरिका में जो बाइडन ने सत्ता संभालने की तैयारी तेज कर दी है। बाइडन के सत्ता में आने से व्यापार युद्ध थमने की उम्मीद की जा रही है।
वहीं आज की मामूली तेजी पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ''छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह में सोने में कुछ सुधार आया। 'थैंक्स गिविंग उत्सव के मौके पर अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बंद थे। वहां कोविड-19 के टीके के संदर्भ में हुई प्रगति और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को लेकर निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपना लिया।
यह भी पढ़ें: बिडेन प्रशासन के आने, कोविड-19 केस बढ़ने से और सस्ता होगा सोना
इससे दुनियाभर में कारोबारी गतिविधियों के रफ्तार पकड़ने का अनुमान है। आर्थिक संकट के बादल छंटने से सोने की चमक फीकी पड़ रही है। साथ ही भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में तेज सुधार देखा जा रहा है। ऐसे में निवेशक सोने की बजाय स्टॉक मार्केट में अधिक तरजीह दे रहे है, इससे भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।