Gold Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना, जानें 22 जून का रेट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold-Silver Price Today 22nd June 2020: सोने की कीमतों ने सोमवार 22 जून को एक नया रिकॉर्ड कायम किया
  • देश भर के सर्राफा बाजारों में सुबह 24 कैरेट सोना आज 647 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48300..

Gold Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना, जानें 22 जून का रेट

Gold-Silver Price Today 22nd June 2020: सोने की कीमतों ने सोमवार 22 जून को एक नया रिकॉर्ड कायम किया। देश भर के सर्राफा बाजारों में सुबह 24 कैरेट सोना आज 647 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48300 रुपये पर पहुंच गया। सोने का यह उच्चतम भाव है। इसके बाद शाम तक यह अपने उच्चतम शिखर से 200 रुपये फिसलकर 48100 पर आ गया। 

यह भी पढ़ें: 10 दिन में सोना 1174 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)  सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है।  ibjarates के मुताबिक 22 जून 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे...

22 जून का फाइनल रेट

धातु 22 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 19 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 48130 47653 477
Gold 995 47937 47462 475
Gold 916 44087 43650 437
Gold 750 36098 35740 358
Gold 585 28156 27877 279
Silver 999 48825 Rs/Kg 48095 Rs/Kg 730 Rs/kg

दिल्ली सर्राफा बाजार: सोने में 85 रुपये की गिरावट

रुपये के मूल्य में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 85 रुपये की हानि के साथ 48,811 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पहले के कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सोना 48,896 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, 144 रुपये की तेजी के साथ 49,880 रुपये प्रति किग्रा हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 49,736 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

22 जून सुबह का रेट

धातु 22 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 19 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 48300 47653 647
Gold 995 48107 47462 645
Gold 916 44243 43650 593
Gold 750 36225 35740 485
Gold 585 28256 27877 379
Silver 999 49061 Rs/Kg 48095 Rs/Kg 966 Rs/Kg

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

सोने में तेजी के ये हैं कारण

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''रुपये के मूल्य में तेजी आने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 85 रुपये की गिरावट आई। विदेशी पूंजी के सतत निवेश के बीच शेयर बाजार में तेजी के कारण सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे के सुधार के साथ 76.03 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत तेजी के साथ 1,746 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि चांदी तेजी के साथ 17.83 डॉलर प्रति औंस चल रही थी।

कोरोना वायर महामारी के प्रसार में तेजी

विश्लेषकों का कहना है कि विश्व भर में कोरोना वायर महामारी के प्रसार में तेजी से निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर देख रहे हैं इस लिए सोने में मजबूती की धारणा बरकार है। पटेल ने कहा, ''कोरोना वायरस के बढ़ते मामले तथा अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका को लेकर उत्पन्न चिंताओं के बीच सोने की कीमतों में तेजी आई।

अमेरिका में रोजगार परिदृष्य के धूमिल 

निवेश कंसल्टेंसी कंपनी मिलवुड केन इंटरनेशनल के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी नीश भट्ट ने एक नोट में कहा कि सोने की मजबूती मुख्य रूप से कोविड19 संक्रमण के नए मालले ऊंचा होने ओर अमेरिका में रोजगार परिदृष्य के धूमिल होने संबंधी फेडरल रिजर्व की ताजा रपट के कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चौबीस घंटे में दुनिया में कोविड के 1.8 लाख नए मामले दर्ज हुए है। इससे इस महामारी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम हुई है।  भट्ट का कहना है कि डालर के मुकाबले रुपये की कमजारी से भी भारत में सोने की कीमतें चढ़ी हैं।

कमजोर मांग से सोना वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,865 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एमसीएक्स पर सोने के अगस्त माह में डिलिवरी के अनुबंध की कीमत 72 रुपये अथवा 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,865 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। इसमें 14,011 लॉट का कारोबार हुआ। 

यह भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि: 30 जून से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन मिलेंगे 4000 रुपये

सोने के अक्टूबर माह में डिलिवरी के अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,096 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। इसमें 5,699 लॉट का कारोबार हुआ। हालांकि न्यूयॉर्क में, सोना भाव 0.25 प्रतिशत बढ़कर 1,757.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना, जानें आज का रेट