Gold Price Today 18th Feb 2021 : सर्राफा बाजारों में गुरुवार को 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट गोल्ड का भाव बुधवार के मुकाबले 197 रुपये सस्ता होकर 46447 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और 46439 पर बंद हुआ। वहीं चांदी 481 रुपये महंगी होकर 68909 रुपये प्रति किलो के दर से खुली और 68700 पर बंद हुई।। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: Gold Price: सोना 10000 रुपये हो चुका है सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 18 फरवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
धातु | 18 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 17 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 46439 | 46644 | -205 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 46253 | 46457 | -204 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 42538 | 42726 | -188 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 34829 | 34983 | -154 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 27167 | 27287 | -120 |
Silver 999 | 68700 Rs/Kg | 68428 Rs/Kg | 272 Rs/Kg |
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 320 रुपये घटी, चांदी चमकी
दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 320 रुपए की हानि के साथ 45,867 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार बुधवार को सोना 46,187 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी हालांकि, 28 रुपये की मामूली तेजी के साथ 68,283 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई, जिसका पिछला बंद भाव 68,255 रुपये प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,780 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 27.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। उल्लेखनीय है कि इस साल सोना पिछले कुछ माह में 10 हजार रुपये सस्ता हो चुका है। कोरोना संकट में यह 55 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का टीकी लगने की शुरुआत के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। टीका लगने के बाद आर्थिक गतिविधियों के तेजी से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।