Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें 6 जुलाई सोमवार का ताजा भाव

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold-Silver Price Today 6th July 2020:  सावन के पहले सोमवार को सोने के रेट जहां सुबह गिरावट के साथ खुले वहीं शाम को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए
  •  जबकि चांदी 661 रुपये चढ़कर बंद हुई
Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें 6 जुलाई सोमवार का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 6th July 2020:  सावन के पहले सोमवार को सोने के रेट जहां सुबह गिरावट के साथ खुले वहीं शाम को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि चांदी 661 रुपये चढ़कर बंद हुई। सोमवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 74 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होने के बाद आज 48283 रुपये पर खुला पर शाम को यह दो रुपये की मामूली तेजी के साथ 48359 रुपये पर बंद हुआ। 

यह भी पढ़ें: आज से खरीदें सस्ता सोना, इस रेट पर बेच रही मोदी सरकार, जानें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से जुड़ी 10 बड़ी बातें

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)  सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है।  IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। ibjarates के मुताबिक 3 जुलाई 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे...

6 जुालाई का फाइनल रेट

धातु 6 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 3 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48359 48357 2
Gold 995 (23 कैरेट) 48165 48163 2
Gold 916 (22 कैरेट) 44297 44295 2
Gold 750 (18 कैरेट) 36269 36268 1
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28290 28289 1
Silver 999 49255 Rs/Kg 48594 Rs/Kg 661 Rs/Kg

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,217 रुपये गिरी

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 42 रुपये घटकर 48,964 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पहले शुक्रवार को सोना 49,006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,217 रुपये की हानि के साथ 49,060 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो शुक्रवार को 50,277 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,776 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (जिंस) के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ''अमेरिका और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बढ़ते वायरस के मामले को लेकर चिंताओं की वजह से सोने को समर्थन बढ़ सकता है।

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना की कीमत 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,021 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।  एमसीएक्स में सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये अथवा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,021 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 11,569 लॉट के ₨लिए कारोबार हुआ।

6 जुलाई सुबह का रेट

धातु 6 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 3 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48283 48357 -74
Gold 995 (23 कैरेट) 48090 48163 -73
Gold 916 (22 कैरेट) 44227 44295 -68
Gold 750 (18 कैरेट) 36212 36268 -56
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28246 28289 -43
Silver 999 48803 48594 209

यह भी पढ़ें: तीन दिन में सोना 532 रुपये हुआ सस्ता, 82000 रुपये तक पहुंच सकती है 10 ग्राम की कीमत

इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की डायरेक्टर तान्या रस्तोगी कहती हैं, ‘लोगों  को 50000 रुपये पर सोना महंगा लग सकता है, लेकिन सोना खरीदने का अब भी अच्छा समय है। दीवाली तक कीमत 82000 रुपए से पार जा सकती है।’ वहीं केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक सोने के रेट में पिछले 3 दिन से हो रही गिरावट के पीछे कोरोना वैक्सीन को लेकर उत्साहजनक खबरें हैं। हालांकि यह गिरावट अस्थाई है, कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और ऐसे में कीमतें और बढ़ेंगी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

यह भी पढ़ें: कोरोना की वजह से घर खरीदार जेब अधिक ढीली करने को तैयार नहीं

सोने के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत नौ रुपये अथवा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 7,208 लॉट के ₨लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,784.60 डॉलर प्रति औंस था।

इनपुट: भाषा

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,