Gold Price Today 2nd November 2020: करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली से पहले ही सोना-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों महंगे हो गए। आज यानी 2 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 58 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ 50898 रुपये के स्तर पर खुला, लेकिन 197 रुपये की तेजी साथ 51037 पर बंद हुआ। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 1941 रुपये की बड़ी उछाल देखने को मिली। चांदी आज 61867 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: Gold Price Review: सोना 5500 रुपये तक हो चुका है सस्ता, करवा चौथ पर जानें क्या होगा
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 2 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
फाइनल रेट
धातु | 2 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 29 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 51037 | 50840 | 197 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 50833 | 50636 | 197 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 46750 | 46569 | 181 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 38278 | 38130 | 148 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29857 | 29741 | 116 |
Silver 999 | 61867 Rs/Kg | 59926 Rs/Kg | 1941 Rs/Kg |
यह भी पढ़ें:सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी, कच्चे तेल के गिरे दाम
सुबह का रेट
धातु | 2 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 29 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50898 | 50840 | 58 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 50694 | 50636 | 58 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 46623 | 46569 | 54 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 38174 | 38130 | 44 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29775 | 29741 | 34 |
Silver 999 | 61646 | 59926 | 1720 |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।