Gold Price Today 23rd November 2020: कोरोना संकट के बीच एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 204 रुपये प्रति दस ग्राम चढ़कर 50611 रुपये पर खुला, लेकिन कारोबार के अंत में 103 रुपये सस्ता होकर 50304 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी का हाजिर भाव 541 रुपये गिरकर 61486 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में 102 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: सोना फिर हो सकता है 45 हजारी, जानें क्या है वजह
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 23 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
फाइनल रेट
धातु | 23 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 20नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50304 | 50407 | -103 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 50103 | 50205 | -102 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 46078 | 46173 | -95 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37728 | 37805 | -77 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29428 | 29488 | -60 |
Silver 999 | 61486 Rs/Kg | 62027 Rs/Kg | -541 Rs/Kg |
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 57 रुपये की मामूली तेजी
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 57 रुपये की मामूली तेजी के साथ 49,767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि चांदी की कीमत 185 रुपये की गिरावट के साथ 61,351 रुपये प्रति किग्रा रह गई जो इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में 61,536 रुपये प्रति किग्रा थी।
तेजी की ये है वजह
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,874 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 24.22 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा, '' आर्थिक वृद्धि संबंधी चिंताओं तथा कनाडा सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में नए सिरे से 'लॉकडाउन लगाए जाने की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई।
सुबह का भाव
धातु | 23 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 20नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50611 | 50407 | 204 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 50408 | 50205 | 203 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 46360 | 46173 | 187 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37958 | 37805 | 153 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29607 | 29488 | 119 |
Silver 999 | 62318 Rs/Kg | 62027 Rs/Kg | 291 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
यह भी पढ़ें: सोना 839 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 2074 रुपये हुई कमजोर