Gold Price Today: ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोने का रेट, दिल्ली में सोना 50000 और चांदी 52000 के पार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold-Silver Price Today 9th July 2020:  सोने के हाजिर भाव ने आज फिर एक नया इतिहास रच दिया
  • एक दिन पहले ही बना रिकॉर्ड आज टूट गया
  • वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमत में आई तेजी के अनुरूप..
Gold Price Today: ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोने का रेट, दिल्ली में सोना 50000 और चांदी 52000 के पार

Gold-Silver Price Today 9th July 2020:  सोने के हाजिर भाव ने आज फिर एक नया इतिहास रच दिया। एक दिन पहले ही बना रिकॉर्ड आज टूट गया। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमत में आई तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव बृहस्पतिवार को 232 रुपये की तेजी के साथ 50,184 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।  बुधवार को सोना 49,952 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,275 रुपये के उछाल के साथ 52,930 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ जो कीमत बुधवार को 51,655 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,813 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।  एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा,   '' कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मामलों को लेकर ऊपजी चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर बहुमूल्य धातुओं की लिवालीी बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई।

यह भी पढ़ें: Gold Price: सोना नौ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, दिवाली तक तोड़ सकता है 53000 का स्तर

वहीं गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना बुधवार के मुकाबले 196 रुपये तेजी के साथ 49318 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि बुधवार को यह 49122 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी आज 51000 के पार पहुंच गई है। 

9 जुलाई सोने का फाइनल रेट

— IBJA (@IBJA1919) July 9, 2020

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)  सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है। ibjarates के मुताबिक 9 जुलाई 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे...

9 जुलाई सुबह का रेट

धातु 9 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 8 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 49318 49122 196
Gold 995 (23 कैरेट) 49120 48925 195
Gold 916 (22 कैरेट) 45175 44996 179
Gold 750 (18 कैरेट) 36989 36842 147
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28851 28736 115
Silver 999 51232 Rs/Kg 50140 1092

यह भी पढ़ें: 1100 रुपये सस्ता सोना यहां मिल रहा है, सर्राफा बाजार से भी कम दाम में खरीदें मोदी सरकार से Gold

विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना संकट के बीच जारी वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने में तेजी का दौर जारी रह सकता है। सोने के दाम में तेजी पिछले एक दशक से जारी है। सितंबर 2018 से सोना 55 फीसद तेज है। इस साल 6 महीने में ही 24 प्रतिशत की तेजी आई है। अगले 2 साल में सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 20000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकते हैं।

इस बार टूट गया ट्रेंड

पिछले महीने सोना हर बार रिकॉर्ड बनाने के बाद अगले दिन शिखर से फिसल जाता था, लेकिन इस बार यह ट्रेंड टूट गया। बुधवार को नए शिखर पर चढ़ने के बाद सोना, गुरुवार को एक और रिकॉर्ड बना दिया। बता दें 22 जून को सोने का हाजिर भाव एक नए रिकॉर्ड के साथ 48300 पर पहुंचा तो इसके बाद कई रिकॉर्ड बने और टूटे। अगले ही दिन यह फिर अपने सर्वोच्च शिखर से फिसल कर 48120 पर आ गया। एक दिन बाद ही यह 48575 का एक नया रिकॉर्ड बनाया और अगले दिन फिर फिसल कर 48137 पर आ गया। इसके बाद 29 जून सोमवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48600 पर पहुंच कर एक और रिकॉर्ड स्थापित किया, लेकिन अगले ही दिन सोना फिर फिसल गया। एक जुलाई को फिर सोना 48980 के नए शिखर पर पहुंचा और पिछले ट्रेंड के मुताबिक अगले दिन फिर फिसल गया।

इनपुट: भाषा

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।