Gold Price Today: लॉकडाउन में सस्ता हो गया सोना, जानें चांदी का रेट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold-Silver Price Today 30th April 2020: लॉकडाउन के बीच लगातार तीन दिन तक सोने के रेट में जारी गिरावट गुरवार सुबह थम गई, लेकिन कमजोर मांग के कारण दोपहर बाद सोने का रंग फीका पड़ गया और गोल्ड 999..
Gold Price Today: लॉकडाउन में सस्ता हो गया सोना, जानें चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 30th April 2020: लॉकडाउन के बीच लगातार तीन दिन तक सोने के रेट में जारी गिरावट गुरवार सुबह थम गई, लेकिन कमजोर मांग के कारण दोपहर बाद सोने का रंग फीका पड़ गया और गोल्ड 999 की कीमत 171 रुपये गिर गई। बुलियन मार्केट में गुरुवार को दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बुधवार के मुकाबले 171 रुपये सस्ता होकर 45733 पर आ या, जबकि बुधवार को 45934 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भारी इजाफा, 20 फीसद तक बढ़े सब्जियों के दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है। देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का भाव लेकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 30 अप्रैल 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे।

धातुशुद्धता30 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम)29 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम)रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold9994573345904-171
Gold9954555045720-170
Gold9164189142048-157
Gold7503430034428-128
Gold5852675426854-100
Silver99942200 Rs/Kg42030 Rs/Kg170 Rs/kg

क्या है गोल्ड 999

हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंको में आपके सोने की शुद्धता का राज चुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर 23 कैरेट सोने पर 958, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,