Gold Price Review: सोना एक साल में 38431 से 51223 रुपये पर पहुंचा, जानें आगे क्या होगा भाव
सोने-चांदी के हाजिर भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले एक साल में सोने का भाव 12792 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल चुका है। 23 अक्टूबर 2019 को सर्राफा बाजारों में यह 38431 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से...
सोने-चांदी के हाजिर भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले एक साल में सोने का भाव 12792 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल चुका है। 23 अक्टूबर 2019 को सर्राफा बाजारों में यह 38431 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिका था। वहीं इस महीने की बात करें तो अक्टूबर में अब तक सोना 781 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 51223 रुपये पर बंद हुआ था और 30 सितंबर को यह 50442 रुपये पर था। अगर सोने के ऑल टाइम हाई रेट 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से तुलना करें तो यह अब तक 5031 रुपये सस्ता हो चुका है।
अक्टूबर में अबतक ऐसी रही सोने चांदी की चाल
तारीख | सोने का शाम का रेट (रुपये/10 ग्राम) | चांदी का शाम का रेट (रुपये/ किलो ग्राम)
|
23 | 51223 | 62545 |
22 | 51350 | 62779 |
21 | 51366 | 63263 |
20 | 50976 | 62178 |
19 | 51023 | 62540 |
16 | 50905 | 61558 |
15 | 50663 | 60159 |
14 | 50627 | 60730 |
13 | 51147 | 62188 |
12 | 51156 | 62606 |
09 | 50878 | 61106 |
08 | 50369 | 60334 |
07 | 50287 | 58872 |
06 | 51044 | 61112 |
05 | 50498 | 60111 |
01 | 50413 | 59264 |
30 सितंबर 2020 | 50442 | 59974 |
स्रोत: IBJA
अगर चांदी की बत करें तो इस महीने अबतक यह 2571 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। शुक्रवार को चांदी 62545 रुपये पर बंद हुई थी। इस साल चांदी ने 76008 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्च स्तर छुआ था। तब से अब तक यह 13463 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। वहीं अगर पिछले एक साल की बात करें तो चांदी के रेट में 17010 रुपये का इजाफा हुआ है। 23 अक्टूबर 2019 को चांदी 45535 रुपये के रेट से बिकी थी।
अगस्त में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड'
सर्राफा बाजारों में 7 अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। चांदी इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
2007 में सोना 9000 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास था
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के जिंस शोध के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि हाल के दिनों में सोने का भाव ऊंचाई से गिरकर 51,000 रुपये के दायरे में आया है, जबकि चांदी 62,000 रुपये के दायरे में आई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इनमें उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है। वहीं केडिया कैपिटल के डायरेक्टर और रिसर्च हेड अजय केडिया कहते हैं कि 2007 में सोना 9 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास था, जो 2016 में 31 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। यानी नौ साल में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी। यह भी समझना होगा कि जब-जब ब्याज दरें घटती हैं, तब सोने में निवेश बढ़ता है।
तो आगे क्या करें?
सोने की कीमत मांग, डॉलर की कीमत और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक-आर्थिक घटनाक्रम से तय होती है। मौजूदा समय में कोरोना एक बड़ी वजह बना हुआ है। यदि टीका तैयार हो जाता है तो सोने के दाम में तेज गिरावट आने की आशंका है। जबकि इसमें देरी पर इसके दाम बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में निवेशकों को बेहतर सावधानी के साथ निवेश करने की जरूरत है।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।